{"_id":"589c99564f1c1be717379e19","slug":"finance-company-ka-laakho-ka-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से कैश से भरा बैग लूटकर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से कैश से भरा बैग लूटकर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड पर बृहस्पतिवार शाम अपाचे सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से कैश से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने कर्मचारी के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इस बीच वहां सेंट्रल बैंक की कैश वैन आ गई। उसमें मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचकर बैग बरामद कर लिया। जबकि दो बदमाश भाग गए।
शास्त्रीनगर नगर निवासी महरूश मित्तल और मोहित कुमार जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दोनों कैश कलेक्शन करके किठौर की तरफ से मेरठ आ रहे थे। उनके पास बैग में दो लाख रुपये थे। गढ़ रोड पर काली नदी के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने बाइक पर बैठे कर्मचारी को तमंचे की बट मारकर बाइक रुकवा ली और नोटों से भरा बैग लूट लिया। इस बीच पीछे से सेंट्रल बैंक की कैश वैन आ गई, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। उन्होंने बदमाशों को पीछा करना शुरू कर दिया। यह देख बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें एक फायर मिस हो गया, जबकि दूसरे बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से एक गार्ड बाल-बाल बच गया। कैश वैन के सुरक्षाकर्मियों ने बाइक पर पीछे बैठे एक युवक को खींचकर गिरा लिया, जबकि दोनों बदमाश बैग छोड़कर भाग निकले। पकड़ा गया युवक फायरिंग कर खेत में कूदकर भागने लगा। लेकिन चारों सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक नशीला पदार्थ की शीशी बरामद हुई है। सूचना पर एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार भी फोर्स के साथ पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित कर्मचारी ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है।
गोली चलाना ठीक नहीं समझा
सेंट्रल बैंक की कैश वैन पर आर्मी से रिटायर्ड कुलदीप यादव, अवधेश, राजकुमार और संतोष तैनात थे। उन्होंने खाकी वर्दी पहनी थी और उनके पास भी हथियार थे। कुलदीप ने बताया कि जब बदमाश तमंचा तान रहे थे तो उसने गोली चलानी सही नहीं समझी, लेकिन एक बदमाश को बट मारकर गिरा लिया था। जिससे अन्य दोनों बदमाश घिरता हुआ देखकर भाग गये। यदि आसपास के लोग साथ देते, तो दोनों बदमाश भी पकड़े जाते। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि तीनों बदमाशों पर तमंचे और पिस्टल थी। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक कर चुके हैं लूट
पकड़े गये युवक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बिजली बंबा बाईपास पर एक लूट की थी, उसके बाद गढ़ रोड पर महिला से लूट की थी। बाइक पर आते जाते लोगों को वह निशाना बनाते थे। गढ़ रोड, भावनपुर और अन्य स्थानों पर एक दर्जन से अधिक लूट कर चुके हैं।
ब्रह्मपुरी जैसी घटना हो सकती थी
यदि पीछे से कैश वैन की गाड़ी नहीं आती तो बदमाश लूट के बाद कर्मचारी को गोली भी मार सकते थे। पुलिस का मानना है कि कैश वैन के सुरक्षाकर्मियों पर हथियार थे, नहीं तो मेडिकल क्षेत्र में भी ब्रह्मपुरी जैसी घटना हो सकती थी। ब्रह्मपुरी में भी बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग की थी, जिसमें व्यापारी के बेटे की जान चली गई थी।