फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer murdered in rohta

फिर से दहशत में रोहटा गांव, किसान की गोलियां बरसाकर हत्या

Tue, 21 Feb 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Feb 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
farmer murdered in rohta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रोहटा गांव के जंगल में रविवार रात एक किसान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। किसान के सीने पर गोलियों के चार निशान मिले हैं। पीड़ित परिजनों ने किसान के साले और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का अंदेशा जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस जमीन का विवाद मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहटा गांव निवासी बिजेंद्र (38) पुत्र गुलवीर रविवार रात आठ बजे खेत में पानी देने की बात कहकर घर से निकला था। उसके रात भर न लौटने पर परिजन सोमवार सुबह तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे तो उन्हें बिजेंद्र का शव ट्यूबवेल के पास एक खेत में पड़ा मिला। पास ही बिजेंद्र की बाइक खड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हत्यारों से किया संघर्ष
पुलिस ने मौका-ए-मुआयना के बाद बताया कि बिजेंद्र के कपड़े फटे थे, चेहरे पर नाखूनों के निशान थे। जिससे प्रतीत होता है कि बिजेंद्र ने जान बचाने के लिए हत्यारों से काफी संघर्ष किया था। उसके सीने पर गोलियों के चार निशान मिलने से साफ है कि उसे काबू करने के बाद गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से चल रहा विवाद
बिजेंद्र के पुत्र आशीष ने अपने मामा पप्पू और उसके दोस्त अमित के खिलाफ हत्या करने का अंदेशा जताकर रोहटा थाने में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक आशीष ने बताया कि उसके पिता को शराब पीने की लत थी। जिसके चलते मां से रोजाना झगड़ा होता था। जिसके चलते वह और उसकी मां करीब 15 साल पहले चिरौड़ी गांव लावड़ में अपने मामा के घर चले गए थे। हालांकि दो साल पहले ही वह रोहटा आए थे।

बहन के नाम कराना चाहता था जमीन
पुलिस ने बताया कि पप्पू और अमित रविवार को रोहटा आए थे। जहां पर पप्पू की अपने जीजा बिजेंद्र से कहासुनी हुई थी। पप्पू बिजेंद्र की शराब पीने की लत को देखते हुए उसकी संपत्ति अपनी बहन के नाम कराना चाहता था। लेकिन बिजेंद्र इसके लिए तैयार नहीं था। जिस पर पप्पू ने बिजेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद पप्पू अपने दोस्त के साथ वहां से चला गया था। सोमवार सुबह बिजेेंद्र का शव मिलने से पप्पू और अमित समेत तीन लोगों पर हत्या का अंदेशा जताया गया।


शराब में बेची कई बीघा जमीन
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बिजेंद्र की गांव में 80 बीघा जमीन थी। जिसमें से वह पांच साल में कई बीघा जमीन बेच चुका था। उसका अपनी पत्नि से घर खर्च को लेकर आये दिन झगड़ा होता रहा था। उसका साला पप्पू अपनी बहन और भांजे के नाम जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाते थे। पप्पू की गिरफ्तारी के बाद केस का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed