फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extortion of 10 lakh was demanded from property dealer in Shobhapur of Meerut

UP: प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर 24 घंटे में जान से मारने की धमकी, कार्रवाई की मांग

Mon, 11 Mar 2024 09:45 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 09:45 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Extortion of 10 lakh was demanded from property dealer in Shobhapur of Meerut
धमकी कॉल। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर में हत्या के मामले में एक आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी। प्रॉपर्टी डीलर ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित शोभापुर गांव निवासी विनय उर्फ बबलू पुत्र श्याम सिंह ने तहरीर में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शनिवार सुबह वह गांव में ही हाईवे पर ऑफिस में बैठा था। तभी गांव का ही विजय चार साथियों के साथ पिस्टल लेकर ऑफिस में घुस गया और 10 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी चले गए।

विज्ञापन

आरोप है कि शाम को रास्ते में आरोपियों ने दोबारा रंगदारी मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में किसान की मौत, परिजन बोले- धमकी के बाद दहशत में गई जान, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नामजद आरोपी हत्या के मामले में चल रहा जमानत पर
प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले आरोपी विजय पर छह साल पूर्व गांव में ही एक युवक की हत्या का आरोप है। इसके बाद शोभापुर गांव में जातीय संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से दो हत्याएं हो चुकी है। हत्यारोपी वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: भाजपा ने इन लोकसभा सीटों के लिए बैठाया जातीय गणित, यहां से नए चेहरों को मिल सकता है मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed