फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies in Sardhana of Meerut and family demands action from police

UP: मेरठ में किसान की मौत, परिजन बोले- धमकी के बाद दहशत में गई जान, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 11 Mar 2024 09:00 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ के सरधना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने कहा कि धमकी के बाद दहशत में जान गई है।

विज्ञापन
Farmer dies in Sardhana of Meerut and family demands action from police
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दबंग लोगों के उत्पीड़न और धमकी की दहशत से किसान की मौत हुुई है। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बपारसी निवासी सुधीर कुमार (40) राजबहादुर खेती करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले नोएडा के कुछ लोगों ने उसके खेत के बराबर में जमीन खरीदकर कैमिकल फैक्टरी लगाई थी। इसी दौरान उनके खेत के कुछ हिस्से पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। हालांकि, किसान सुधीर ने अपने खेत की तारबंदी की हुई थी।

विज्ञापन

बताया कि शनिवार शाम को सुधीर खेत पर गया, तभी वहां फैक्टरी के कुछ लोग तारबंदी को उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद किसान अपने घर चला गया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

मृतक की पत्नी संजो ने बताया कि खेत से आकर धमकी के चलते वह दहशत में अपने कमरे में जाकर लेट गए। कई घंटों तक सदमे में रहने के चलते रात में उनकी मौत हो गई। सुबह में बिस्तर पर वे मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने आरोपियों द्वारा दी गई धमकी की दहशत से मौत होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक बागपत के नेता नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष ने घर पर पहुंचकर बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कराने का दबाव बनाया। साथ ही मुल्हेड़ा पुलिस चौकी पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

परिजनों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed