Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman beaten with a rod for refusing to give money for liquor; dies six days later

Etawah News: शराब के लिए रुपये न देने पर महिला को रॉड से पीटा, छह दिन बाद मौत

Fri, 13 Nov 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten with a rod for refusing to give money for liquor; dies six days later
फोटो 34:: ममता। फाइल फोटो
इटावा/लवेदी। धर्मपुरा गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर पति ने पत्नी की लोहे की रॉड और फ्रेम से पिटाई करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल महिला की बृहस्पतिवार को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि सात नवंबर को हुए विवाद के दौरान पति ने महिला पर हमला किया था। पुलिस को अभी मामले में तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


धर्मपुरा निवासी ममता (45) करीब 19 वर्ष पहले ओडिशा के भुवनेश्वर से गांव आई थी। वह लगभग 10 से 11 वर्ष तक प्रताप राजपूत के साथ रही। इस दौरान उसके दो बेटे रवि और राज हुए। बाद में वह गांव के ही नरेंद्र सिंह के बेटे राजा के साथ रहने लगी। राजा से भी उसका एक बेटा शिवा है। राजा की बहन विजेता ने बताया कि ममता पिछले करीब छह वर्षों से उसके भाई के साथ रह रही थी। राजा बिजली के खंभों पर काम करता है और महाराष्ट्र में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


वहां उसके साथ ममता और बेटा शिवा भी रहते थे। तीन नवंबर को तीनों दिवाली का त्योहार मनाने गांव लौटे थे। आरोप है कि राजा शराब पीने के लिए ममता से रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर दोनों के बीच दो दिन से विवाद चल रहा था। विजेता ने बताया कि सात नवंबर को वह ऑटो चलाकर घर लौटी तो उसका भतीजा शिवा नीचे आया। उसने बताया कि पिता ने मां को लोहे की रॉड मार दी है। इसके बाद वह अपनी मां राधा के साथ ऊपर कमरे में पहुंची तो ममता खून से लथपथ पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। विजेता ने आरोप लगाया कि राजा ने बिजली के खंभे पर चढ़ने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की फ्रेम और चप्पल से ममता की पिटाई की थी।

पहले पति प्रताप से हुए दोनों बेटे रवि और राज उसके साथ रहते हैं, जबकि शिवा राजा के साथ रहता है। ममता के मायके पक्ष के लोग इटावा पहुंच रहे हैं। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


................................................

अकेली युवती लगा रही थी मदद की गुहार

इटावा। ममता के अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट स्थित श्मशान घाट पर अकेली ननद मदद की गुहार लगा रही थी। इसी दौरान रक्तदाता समूह के वरिष्ठ सदस्य डॉ. देवेंद्र दुबे की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल समूह के अन्य सदस्यों को फोन कर युवती की मदद करने को कहा। सूचना मिलते ही रक्तदाता समूह की टीम श्मशान घाट पहुंच गई। टीम ने विजेता की भाभी के अंतिम संस्कार में पूरा सहयोग किया। (संवाद)

फोटो 34:: ममता। फाइल फोटो

फोटो 34:: ममता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed