फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Saharanpur and, Panjab police officers shot of accused

मुठभेड़: पुलिस अधिकारियों ने बदमाश को मारी गोली, फिर अपहृत बिल्डर को छुड़ाया

Tue, 05 Mar 2019 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Saharanpur and, Panjab police officers shot of accused
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन पूर्व पटियाला (पंजाब) से एक करोड़ रुपए फिरौती वसूलने के लिए अपहरण किए गए बिल्डर को छुड़ाने के लिए सहारनपुर पुलिस और पंजाब पुलिस टीम की तीतरो थाना क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली लगने पर एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत को छुड़ा लिया। वहीं, दोपहर में दो बदमाशों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से और दो बदमाशों को एक दिन पूर्व पटियाला से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


पंजाब के पटियाला निवासी बिल्डर संपूर्ण सिंह का बदमाशों ने गत 28 फरवरी को पटियाला से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने अपहृत के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पंजाब पुलिस अपहृत को तलाशने में लगी हुई थी। जिस नंबर से बदमाशों ने कॉल करके परिजनों से फिरौती की रकम मांगी थी, उस नंबर को सर्विंलांस पर लिया गया और अंबाला के टेपला गांव निवासी सुभाष तथा बंटी उर्फ विकास को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

इन दोनों बदमाशों ने ही अपहृत संपूर्ण सिंह को सहारनपुर में रखे जाने की बात पुलिस को बताया। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह सहारनपुर पहुंचकर एसएसपी दिनेश कुमार को मामले से अवगत कराया। दोपहर में पुलिस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गंगोह थाना क्षेत्र के गांव हमजा गढ निवासी इरशाद और नदीम को गिरफ्तार किया। नदीम और इरशाद ने पुलिस को बताया कि अपहृत संपूर्ण सिंह को गंगोह क्षेत्र में रखा गया है। सहारनपुर एसओजी, तीतरो, गंगोह थाना पुलिस और सर्विलांस टीम तथा पंजाब पुलिस की टीम ने रात करीब आठ बजे अपहृत को बरामद करने के लिए गंगोह क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन वहां की सूचना गलत मिली। इसके बाद तीतरो थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को टांग में गोली लगी, जिसे दबोच लिया गया, लेकिन तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के नाम बालिस्टर उर्फ बाना को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया। 

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने अपहरण करके संपूर्ण सिंह के परिवार से एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। गिरफ्तार तीनों बदमाश गंगोह क्षेत्र के गांव हमजागढ के रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीनों बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed