{"_id":"5d8e61418ebc3e014232761d","slug":"encounter-in-baghpat-and-one-criminal-arrested-with-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे थे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे थे एक लाख रुपये
Sat, 28 Sep 2019 01:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र के फखरपुर रेलवे अंडरपास के नजदीक लोनी की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गोली मारकर एक लाख रुपये लूटने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ कल्लू को खेकड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट के 40 हजार 800 रुपये, तमंचा और बाइक बरामद हुई। उसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि 20 सितंबर को फखरपुर रेलवे अंडरपास के नजदीक लोनी की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मनीष पुत्र दीवान सिंह निवासी मलपुरा जनपद आगरा से बाइक सवार चार बदमाशों ने एक लाख रुपये का कैश लूट लिया था। विरोध करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। 21 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में आकाश पुत्र महेंद्र निवासी फखरपुर को गिरफ्तार किया था। बदमाश मोनू पुत्र राजपाल निवासी फखरपुर, प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र रामकुमार, प्रिंस पुत्र जय किशन निवासी राजीव गार्डन परमहंस विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 95 हजार रुपए, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
एसपी ने प्रदीप उर्फ कल्लू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर डूंडाहेड़ा के पास इनामी बदमाश प्रदीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटे गए 40 हजार 800 रुपये, घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि प्रदीप फखरपुर गांव निवासी आकाश का मामा है। इन दोनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी। इस मामले में दो बदमाश फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/