फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Looted of 95 thousand rupees from employee in Sahanpur

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 95 हजार रुपए, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Thu, 02 May 2019 11:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Looted of 95 thousand rupees from employee in Sahanpur
यूपी पुलिस

सहारनपुर के गांवों में लोन के पैसे की वसूली कर ला रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कृष्णी गांव के जंगल में बैग लूट लिया। बैग में लगभग 95 हजार रुपये थे। बदमाशों ने बैग लूटने के बाद कर्मचारी को बाइक समेत खाई में धकेल दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शामली के झिंझाना के ग्राम टपराना निवासी अंकुर एक हसनपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। वह फाइनेंस कंपनी द्वारा दिए जाने वाले ऋण की किश्त वसूली का काम करता है। गुरुवार सुबह 10.45 बजे अंकुर तीन गांवों से लगभग 95 हजार रुपये कलेक्शन लेकर मोटरसाइकिल से कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव रतनाखेड़ी से रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव कृष्णी जा रहा था। जैसे ही अंकुर ग्राम कृष्णी के जंगल में पहुंचा तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक तेजी से उसके पास से गुजरे। आरोपियों ने अंकुर के बैग पर झपट्टा मारा और अंकुर को एक ओर खाई में धक्का दे दिया। अंकुर बाइक समेत खाई में जा गिरा, जबकि आरोपी बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


अंकुर ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उसके पास पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अंकुर ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। एसपी सिटी विनीत भटनागर भी वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि लगभग 95 हजार रुपये बदमाशों ने लूट की है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए और जिले की ही पुलिस थाना की सीमा के विवाद में उलझी रह गई। रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारदात कुतुबशेर थाना क्षेत्र में बताई और कुतुबशेर पुलिस ने रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में बताई। दोपहर बाद तक दोनों थाना की पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में वारदात बताती रहीं। अंकुर ने पैसे की वसूली गांव रतनाखेड़ी से की थी, जहां से वह पास के ही गांव कृष्णी जा रहा था। रतनाखेड़ी कुतुबशेर थाने का गांव है, जबकि कृष्णी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र का गांव है। वारदात कृष्णी गांव के जंगल में हुई, तो कुतुबशेर पुलिस ने रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया, जबकि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की पुलिस का कहना था कि कृष्णी तो रामपुर मनिहारान में है, जबकि वारदात जिस जगह हुई है वह क्षेत्र कुतुबशेर थाना का है। दोपहर बाद तक दोनों ही थाना पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बतातीं रहीं। जिस कारण एसपी सिटी विनीत भटनागर को दोबारा मौके पर जाना पड़ा। एसपी सिटी ने वारदात वाली जगह पर पहुंचने के बाद आसपास के खेतों से लोगों को बुलाकर थाना क्षेत्र की तस्दीक की। जिसके बाद एसपी सिटी के कुतुबशेर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

देहरादून रोड पर हुई लूट की तरह दिया वारदात को अंजाम
पिछले सप्ताह मंगलवार रात को गैस एजेंसी के कर्मचारी मुकेश चौधरी से हुई लूट की कहानी को पूरी तरह से दोहराया गया। मुकेश चौधरी के कंधे पर लटके बैग को बाइक सवार बदमाशों ने लूटकर मुकेश को बाइक समेत धक्का दे दिया था। जिससे मुकेश घायल हो गया था। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अंकुर से भी ठीक उसी प्रकार लूट की। बाइक सवार तीन बदमाश आए, अंकुर को एक ओर धक्का दिया और बैग लूटकर फरार हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed