फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   elder shot younger

पैसों की हवस के आगे कमजोर पड़ गया खून का रिश्ता, अपने ही भाई पर बरसा दी गोलियां

Fri, 03 Mar 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 03 Mar 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
elder shot younger
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भावनपुर थाना क्षेत्र के जीयभीमनगर स्थित शिव शिक्त विहार निवासी पैसों के विवाद में बडे़ भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली कमर में लगी, जिस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने घायल को मेडिकल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शिव शिक्त विहार निवासी सुखपाल चौधरी मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय के पद से दो माह पूर्व ही रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें करीब 20 लाख रुपये मिले थे। पैसों के बंटवारे को लेकर सुखपाल के छोटे बेटे अश्वनी और बड़े बेटे में विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच बड़े बेटे ने अश्वनी को गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगी। इस पर अश्वनी अपनी जान बचाते हुए एक दुकान में जाकर छिप गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। लोगों ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद मां कृष्णा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं दोनों  भाई
अश्वनी और उसका बड़ा भाई एक साथ ही टीपी नगर में ट्रांसपोर्ट का काम करते है। ट्रांसपोर्ट से घर लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। एसओ भावनपुर सतेंद्र यादव ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई। तहरीर आने की बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed