फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ek din me teen badmaasho ko goli maari

एक दिन में तीन बदमाशों को गोली मारी  

Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ek din me teen badmaasho ko goli maari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार का दिन पुलिस की कामयाबी के नाम रहा। एक दिन में तीन बदमाशों को पैर में गोलियां मारकर दबोच लिया गया। इनमें एक बदमाश दरोगा की पत्नी का इनामी हत्यारोपी है तो दो शातिर बदमाश हापुड़ से पांच मोबाइल फोन लूटकर भागे थे।
विज्ञापन

पहली मुठभेड़ कैंट के डी बाबा चौराहे के पास देर शाम हुई। के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी पीएसी के दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की शास्त्रीनगर निवासी शातिर बदमाश अर्जुन राणा ने होली की शाम 500 रुपये गुंडा टैक्स न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। फरार अर्जुन पर एसएसपी मंजिल सैनी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह, एएसपी कैंट सतपाल सिंह व इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल की टीम ने अर्जुन को कैंट इलाके में घेर लिया। अर्जुन ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में अर्जुन के पैर में दो गोलियां लगीं। इस दौरान अर्जुन का एक साथी फरार हो गया। अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी और एसपी सिटी ने हत्यारोपी अर्जुन से अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन

दूसरा एनकाउंटर देर रात रेलवे रोड क्षेत्र में हुआ। हापुड़ से एक घंटे में पांच मोबाइल फोन लूटकर फरार हुए बदमाशों की लोकेशन मेेरठ में होने की सूचना मिली थी। जिस पर रेलवे रोड एसओ विनोद कुमार टीम के साथ जैन मंदिर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक  सवार दो युवकों ने रोकने का प्रयास करने पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। इनकी पहचान नदीम उर्फ गुड्डू और जावेद उर्फ संजय निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed