फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dulhan ka saman bramad, do ko jail bheja

दुल्हन का सामान बरामद, दो इनामी जेल भेजे

Sun, 03 Feb 2019 02:50 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 03 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
dulhan ka saman bramad, do ko jail bheja
meerut - फोटो : meerut
दुल्हन से लूटे जेवरात और नकदी से भरा बैग भावनपुर पुलिस ने शुक्रवार रात बरामद कर लिया। 25-25 हजार के दोनों इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बागपत के थाना दोघट के गांव मोजिजाबाद नांगल निवासी ललित शर्मा की शादी किला परीक्षितगढ़ थाने के गांव अलीपुर आलमपुर निवासी योगेंद्र की बेटी मानसी से हुई थी। जब शाम को बारात वापिस लौट रही थी। तभी अचानक दुल्हन की तबियत खराब होने पर गांव पचपेड़ा थाना भावनपुर में गाड़ी रोकी गई। इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने दुल्हन पर कमेंट कसते हुए मारपीट लूटपाट व कार में तोड़फोड़ कर दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुल्हन के भाई की रिपोर्ट के आधार पर सात नामजद व साठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।      
विज्ञापन

पूर्व मे भेजे जेल लूट के आरोपी      
भावनपुर पुलिस ने दुल्हन लूट प्रकरण मे सपा नेता आरिफ चौहान पुत्र फरमूद, शादाब पुत्र आरिफ, इमरान पुत्र जमशेद, यूसुफ पुत्र इलियास, शहाने आलम पुत्र अमीरुद्दीन, रिजवान पुत्र जमशेद, जियाउलहक पुत्र बाबू, खालिद पुत्र छम्मन, नदीम पुत्र फारूख को पुलिस ने 147 148 149 395 504 धारा में जेल भेज चुकी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

दो इनामी बदमाशों को भेजा जेल      
पुलिस ने नाक में दम करने वाले वाले दुल्हन लूट के फरार आरोपी बहादुर पुत्र जुल्फिकार को पुलिस ने शुक्रवार की रात को जेल चुंगी व कामरान पुत्र इलियास को भावनपुर स्थित पैट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।       

दुल्हन से लूट का माल बरामद      
भावनपुर एसओ उधम सिंह तालान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बहादूर पर 25 हजार व कामरान पर 25 हजारी का इनाम घोषित था। वहीं पुलिस ने बहादुर के पास से तलाशी के दौरान दुल्हन के श्रृंगार का सामान व 2230 रुपये की नकदी बरामद की। वहीं पुलिस अभी भी कुछ फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed