फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dubble murder in meerut

मेरठ में हाईवे के होटल पर डबल मर्डर

Sat, 10 Oct 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Oct 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
dubble murder in meerut

परतापुर हाईवे स्थित एक होटल में शुक्रवार रात दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस चाकूबाजी का कारण लूट का केस दर्ज कराने के पीछे पनपी रंजिश बताया गया। पुलिस के अनुसार जानी थानाक्षेत्र के घाट गांव निवासी राहुल शर्मा (33) पुत्र मुकेश शर्मा, मोनू (32) पुत्र रामू, सचिन, सेंटी और गोटी परतापुर बाईपास स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज के सामने एक होटल में चाऊमीन खा रहे थे।

विज्ञापन


तभी घाट गांव का राहुल पुत्र रामपाल अपने साथियों के साथ होटल में पहुंचा। आरोप है कि राहुल और उसके साथियों ने होटल में चाऊमीन खाते पांच दोस्तों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने पहले फायरिंग की और फिर चाकू से उनको गोदा। जिसमें मोनू की मौके पर मौत हो गई। वारदात की सूचना पर टीपीनगर, जानी ओर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहुल शर्मा और गोटी को सुभारती मेडिकल कॉलेज और सचिन और सेंटी को बागपत बाईपास स्थित आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान राहुल शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी ओपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राहुल के खिलाफ सचिन पक्ष ने लूट का केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। राहुल ने इसी के चलते इस पक्ष पर हमला किया था।


दो कहानियां डबल मर्डर को बना रहीं मिस्ट्री 
हाईवे के होटल में डबल मर्डर किसने और क्यों किया, इसका खुलासा अभी स्पष्ट नहीं। दो अलग-अलग कहानियां डबल मर्डर को मिस्ट्री बनाने में लगी हैं। घायलों की जुबानी और वारदात की सच्चाई पर पुलिस को अभी विश्वास नहीं है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। घायल जिसको हमलावर बताने में लगे हैं, पुलिस को उनकी भी तलाश है। 

जानी क्षेत्र के घाट गांव निवासी राहुल शर्मा, मोनू और गोटी को होटल पर सचिन और उसके भाई सेटी ने फोन करके बुलाया था। तथाकथित रूप से तभी वहां दूसरा राहुल भी अपने साथियों के साथ पहुंच गया। राहुल शर्मा और मोनू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। जिसमें इन दोनों की मौत हो गई, जबकि सचिन, सेटी और गोटी को मामूली चोट आई। एसपी सिटी ओपी सिंह का कहना है कि वारदात किस कारण और किसने की, यह तो अभी गहन जांच का विषय है। लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में अलग-अलग कहानी सामने आई हैं।

घटनास्थल पर सचिन की मां सुरेश पत्नी कंवरपाल आई और उसने घाट गांव निवासी राहुल पर हमला करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि राहुल ने एक सप्ताह पहले उसके साथ लूटपाट की थी। उसकी पहचान उजागर होने पर केस भी दर्ज किया गया था। आरोप लगाया कि राहुल अपने साथियों के साथ सचिन और सेटी का मर्डर करने आया था, लेकिन बीच में राहुल शर्मा और मोनू आ गए। हालांकि कुछ देर बाद ही सुरेश का दावा गले नहीं उतरा।

दरअसल, सुरेश से पूछताछ के बाद एसपी सिटी ने घायल सेटी से भी अस्पताल में मामले की जानकारी ली। घायल सेटी ने बताया कि हमलावर कौन थे, वह ठीक से नहीं पहचान सका। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर आकर लोगों से फिर पूछताछ की। जिसमें सुरेश द्वारा बताई गई कहानी पुलिस को सही नहीं लगी। एसपी सिटी के मुताबिक आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना सचिन और सेटी का लोगों से झगड़ा होता था। यही कारण हो सकता है डबल मर्डर का। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।


घायलों की भी अलग-अलग कहानी
पुलिस को घायल सचिन, सेटी ओर गोटी ने वारदात होने की अलग-अलग कहानी बतायी है। जबकि सचिन की मां दूसरी कहानी बता रही है। घायल और परिजनों की कहानी में झोल है। यह कारण है कि उनकी बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता। घायल अभी वारदात को ठीक से नहीं बता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed