फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर बखेड़ा, हाथापाई, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Apr 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 29 Apr 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Bjp workers fight with up police daroga in Meerut
दरोगा से नोंक झोंक करते बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
गांधी आश्रम चौराहे पर चेकिंग के दौरान हुए विवाद में दरोगा और भाजपा कार्यकर्ता में हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ा कि भाजपाइयों ने दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर गढ़ रोड जाम कर दी और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों से भी धक्कामुक्की हो गई। एसपी सिटी ने दरोगा और सिपाहियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

 
Bjp workers fight with up police daroga in Meerut
दरोगा से उलझते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
औरंगशाहपुर डिग्गी निवासी एनएएस कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र मोंटू सागर भाजपा कार्यकर्ता है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे गांधी आश्रम चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोंटू की बाइक रुकवा ली। नौचंदी थाने के फूलबाग चौकी इंचार्ज महेंद्रपाल शर्मा ने कागज मांगे तो मोंटू ने कहा कि उसने हेलमेट तो लगा रखा है। आरसी नहीं है बाकी सभी कागज हैं। कहो तो व्हाट्स एप पर आरसी की कॉपी मंगा देता हूं।
 
Bjp workers fight with up police daroga in Meerut
दरोगा से उलझते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
दरोगा ने चालान काटने की बात कही तो दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान नौचंदी थाने के दो पुलिसकर्मी भी वहां सादे कपड़ों में थे, जो मोंटू से भिड़ गये। मोंटू ने कॉल कर कैलाशपुरी निवासी भाजपा नेता अंकुर गोयल और समर्थकों को बुला लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अंकुर से भी हाथापाई कर दी। जिसके बाद बखेड़ा हो गया। जिसके बाद नौचंदी इंस्पेक्टर नीरज सिंह, भाजपा पार्षद अंशुल गुप्ता, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, पार्षद मनोज वर्मा भी समर्थकों के साथ पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp workers fight with up police daroga in Meerut
दरोगा से उलझते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पार्षद अंशुल गुप्ता समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। भाजपा के 100-120 कार्यकर्ताओं ने वहां जाम लगा दिया। मौके पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन और सीओ कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस लेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भाजपाइयों को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस अफसरों और भाजपाइयों में जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
Bjp workers fight with up police daroga in Meerut
दरोगा से उलझते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। बीच सड़क पर धरना देने से लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटा चले हंगामे के बाद एसपी सिटी ने कहा कि जो भी दरोगा और सिपाही हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद भाजपाई धरने से उठे। वहीं, दरोगा महेंद्रपाल शर्मा का कहना है कि उन्होंने बाइक के कागज मांगे थे। अभद्रता या गालीगलौज का आरोप गलत है। उनसे खुद गालीगलौज कर सस्पेंड कराने की धमकी दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed