{"_id":"59209a0f4f1c1b791af22a45","slug":"dna-test-of-rape-culprit-and-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी और मासूम का होगा डीएनए टेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी और मासूम का होगा डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोप के एक मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल में बंद आरोपी और रेप पीड़िता की ढाई माह की मासूम बच्ची का डीएनए टेस्ट होगा। इसके लिए हाईकोर्ट के आदेश पर सीएमओ ने दो डॉक्टरों की टीम गठित की है, जो सोमवार को बच्ची और आरोपी के ब्लड सैंपल लेगी। इसे जांच के लिए लखनऊ एफएसएल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
करीब छह माह पहले जानी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक किशोरी (16 वर्ष) के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। परिजनों को घटना का पता किशोरी के करीब पांच माह का गर्भ ठहरने पर चला था। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी यामीन को जेल भेज दिया था। आरोपी के जेल जाने के बाद किशोरी ने एक बालिका को ढाई माह पूर्व जन्म दिया। पीड़िता को महिला संरक्षण गृह में रखा हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी ने इस मामले में घटना को अंजाम देने से इंकार करते हुए जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है, जिस पर हाईकोर्ट ने आरोपी और पैदा हुई बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाने के आदेश जानी थाना पुलिस को देते हुए दो माह में रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानी इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि डीएनए कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों की टीम पुलिस की मौजूदगी में आरोपी और बच्ची के ब्लड सैंपल लेगी। उधर, सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है। दो डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है, जो सोमवार को डीएनए के लिए सैंपल लेंगे।