शहर में डीजीपी, चंद कदम पर बेखौफ बदमाशों ने कर दी इतनी बड़ी वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आये थे तो शहर में उसी दिन एसएसपी ऑफिस के सामने बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ठीक उसी तरह आज शहर में डीजीपी और प्रमुख सचिव आये तो जल निगम के ठेकेदार के कर्मचारी से छह लाख रुपये की लूट हो गई। यह सच्चाई है कि यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा।
मेरठ में शनिवार को बागपत रोड थाना टीपी नगर क्षेत्र में जल निगम के ठेकेदार के कर्मचारी से छह लाख रुपये की लूट हो गई। बता दें कि ठेकेदार अजय अग्रवाल के कर्मचारी सुनील को लूटा गया।
वहीं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर शनिवार को डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेरठ कमिश्नरी सभागार में मीटिंग की।
शहर में डीजीपी साहब, फिर भी हो गई लूट
प्रमुख सचिव गृह ने प्रेसवार्ता में कहा कि कावड़ यात्रा 10 जुलाई से शुरू हो रही है। शासन के निर्देशों को देखते हुए सुरक्षा संबंधी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग, मुख्य मार्ग और इस यात्रा के अंतर्गत आने वाले स्थानों पर यहां तक कि गंगा घाट पर भी सुरक्षा के लिए विशेष इन्तजाम किये गए हैं। शिविर बिजली लाइन के आसपास नहीं लगने दिए जाए, कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था रहेगी। नगर निगम, जिला पंचायत के सहयोग से सफाई की व्यवस्था भी ठीक रहेगी। रेल में आने जाने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं कि ट्रेन के ऊपर चढ़कर आने जाने वाले कावंड़ियों के लिए भी पुलिस ने अलग से प्लान तैयार किया है।
डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस तैनात रहेगी। हेलीकॉप्टर, ड्रोन कैमरे से पूरी सुरक्षा को लेकर निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जिले में एक-एक कंट्रोल रुम बनाया जाएगा। आतंकी अलर्ट के सवाल पर कहा कि कानून-व्यवस्था के लिये पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। किसी भी स्थिति में पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर निर्देश दिए हैं कि इसके लिए जिले में सोशल मीडिया लैब बनाई गई हैं।
इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में हुई लूट
डाक कावड़ पर उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस ने खास प्लान तैयार किया है। डीजे में भजन और संगीत बजाया जाएगा। डीजे में नियमों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। डायवर्जन 15 जुलाई से होगा। पहले हाईवे को वनवे किया जाएगा उसके बाद कावंड़यों की संख्या को देखकर हाईवे पर अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित करने का फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। व्यापारी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके वापस लौट गई।
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के सरस्वती लोक निवासी संजय गुप्ता की आटा चक्की है। रात आठ बजे संजय बाजार से लौट रहे थे। तभी सरस्वती लोक के सामने बदमाशों ने उनसे तीन हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया। बृहस्पतिवार को भी सरस्वती लोक रोड पर बदमाशों ने हैंडलूम व्यापारी कमल शर्मा से लूट की थी। वहीं इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की टीम लगाई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/