फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi's Satya Mafia was killed by Laik murder

दिल्ली के सट्टा माफिया ने कराई थी लईक की हत्या

Sun, 21 Apr 2019 03:25 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 21 Apr 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Satya Mafia was killed by Laik murder
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एनएच-58 स्थित परतापुर तिराहे पर जरी कारीगर लईक की हत्या का छठवें दिन शनिवार को मेरठ पुलिस ने आधा अधूरा खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा कि दिल्ली के सट्टा माफिया तसलीम ने शूटर भेजकर लईक की हत्या कराई थी। माफिया एक तीर से दो निशाने लगाना चाहता था। जिसमें एकतरफ अवैध संबंध और दूसरी तरफ अपने विरोधी सट्टा माफिया को हत्या में फंसाने की साजिश थी। हालांकि पुलिस के पास इसके पुख्ता सुबूत नहीं है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं।
मामले में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। एसपी सिटी ने बताया कि 14 अप्रैल को लईक निवासी सठला मवाना की परतापुर तिराहे पर बदमाशों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। लईक के साथ उसके चार साथी भी स्विफ्ट गाड़ी में मौजूद थे। पुलिस जांच में जुटी थी, तभी दिल्ली के दो शूटरों दानिश निवासी सराय हमिर हायाघाट दरभंगा बिहार (हाल पता 16/40 जाकिर नगर जामिया नगर नोर्थ ईस्ट नई दिल्ली) और सलमान उर्फ ऐलिस उर्फ पोलाड निवासी हर्चना गुलावटी बुलंदशहर (हाल पता न्यू फ्रैंडस कालोनी नोर्थ ईस्ट नई दिल्ली) ने मेरठ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उन्होंने लईक की हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन

पांच दिन तक पुलिस दोनों शूटरों से पूछताछ करती रही। पुलिस कहती रही कि दोनों शूटर झूठ बोल रहे हैं। शनिवार को एसपी सिटी ने दोनों आरोपियों दानिश और सलमान को मीडिया के सामने पेशकर लईक हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड दिल्ली बटला हाउस निवासी तसलीम है। वह सट्टा माफिया है। तसलीम की दिल्ली में दूसरे सट्टा माफिया से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। तसलीम को लईक से खतरा था कि वह दूसरे सट्टे माफिया से मिलकर उसके धंधे को ठप कर सकता है। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटरों ने बताया कि तसलीम के परिवार की लड़की से अवैध संबंध होने के शक में तसलीम लईक से रंजिश मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदर ने की थी रेकी
पुलिस के अनुसार यामीन की शादी में सिकंदर निवासी मोहल्ला कृष्णगंज गढ़ी पिलखुआ हापुड़ भी आया था। सिकंदर सट्टा माफिया तसलीम का रिश्तेदार है। उसने तसलीम द्वारा भेजे दोनों शूटर दानिश और सलमान को फोन पर सूचना दी कि लईक अपने चार दोस्तों के साथ कार से बारात से निकला है। तभी शूटरों ने परतापुर तिराहे पर बालाजी ढाबे के पास लईक को निशाना बनाया।

पुलिस के खुलासे में झोल, परिवार में आक्रोश
मेरठ। लईक हत्याकांड के खुलासे में झोल ही झोल है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। लईक के भाई नदीम और चाचा वकील ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही है। पुलिस खुलासे में हत्या का कारण भी ठीक से स्पष्ट नहीं कर पायी। प्रेसवार्ता में लईक की हत्या के पीछे अवैध संबंध और सट्टेबाजी का विवाद बताया। क्या लईक सट्टे का काम करता था या फिर सट्टा माफिया तसलीम के परिवार की लड़की से लईक के अवैध संबंध थे, इस सवाल के जवाब में एसपी सिटी ने कहा कि इसका खुलासा फरार तसलीम की गिरफ्तारी के बाद करेंगे।

सवाल-1
कैसे पता था गाड़ी परतापुर तिराहे पर रुकेगी
पुलिस के अनुसार सिकंदर ने रेकी की थी। लईक व उसके दोस्त अपनी गाड़ी परतापुर तिराहे पर रोकेंगे, इसकी जानकारी शूटरों को किसने दी। क्या सिकंदर को पहले से पता था कि शूटर परतापुर तिराहे स्थित बालाजी ढाबे के पास बैठे हैं। शूटरों को कैसे पता था कि गाड़ी में लईक बैठा है, जबकि उसके साथी दुकान पर सिगरेट और पानी की बोतल लेने जाएंगे।
सवाल-2
हत्या करने वाले दोनों शूटर खुद कैसे आए
लईक की हत्या के दूसरे दिन ही दोनों शूटर दानिश और सलमान पुलिस के पास खुद ही पहुंच गए। उन्होंने हत्या करना कबूल किया। सवाल उठता है कि अगर शूटरों को हत्या करने के बाद पुलिस के पास जाना था तो 24 घंटे क्यों लगे। वारदात करने के बाद सीधे थाने क्यों नहीं पहुंचे।
सवाल-3
पांच दिन क्यों लगाए खुलासा करने में
जिन दो शूटरों को लेकर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है, वह पांच दिन से परतापुर थाने में बैठे थे। सवाल है कि अगर पुलिस को दोनों शूटरों पर हत्या का खुलासा करना था तो इतने दिन क्यों लगाए। पुलिस ने बताया था कि दिल्ली में सट्टेबाजी को लेकर दो बदमाशों में बटला हाउस में गैंगवार चलने के कारण लईक की हत्या हुई। इस गैंगवार से लईक का क्या कनेक्शन है, इसका खुलासा पुलिस नहीं कर सकी।

सवाल-4
दानिश और सलमान ने लईक क्यों मारा
पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि आरोपी दानिश और सलमान ने लईक को क्यों मारा। दोनों आरोपियों को सट्टा माफिया तसलीम ने सुपारी दी या कोई और लालच। दोनों आरोपियों ने कैसे माफिया के कहने पर खुद को सरेंडर किया और हत्या जैसा जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों ने लईक को मारा, यह तो बता दिया, लेकिन पिस्टल और तमंचे बाद में बरामद कराए। इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed