{"_id":"5898a9a74f1c1b8852378902","slug":"dedva-me-yuvak-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देदवा गांव में रविवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार करते हुए लावड़ चौकी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंचौली थाना क्षेत्र के देदवा निवासी विकास उर्फ अंकित (23) पुत्र जयसिंह खेती और मजदूरी करता था। जो गांव के पास ही अपने खेत में बने मकान में परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि रविवार रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी रूपा ने उसे दर्द की दवाई दी थी। उसके बाद विकास कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह उसका शव घर के पीछे बने मैदान में लहूलुहान हालत में मिला। विकास का धारदार हथियार से गला रेता गया था। शरीर पर भी कई निशान थे। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात यूएन मिश्रा और इंस्पेक्टर इंचौली अनिल कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
किसी नजदीकी पर शक
पुलिस का अंदेशा है कि हत्यारोपी नजदीकी हैं, जो कम से कम दो रहे होंगे। शव के पास ही टूटी हुई चूड़ियां मिलने से शक है कि हत्या के पीछे कोई महिला भी हो सकती है। विकास के हाथ में मिले बालों को खोजी कुत्ते (डॉग स्क्वाएड) ने सूंघा तो वह घटनास्थल से सीधे विकास के कमरे में पहुंचा। ऐसा तीन बार हुआ। एक्सपर्ट ने विकास के कमरे से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। हालांकि परिजन इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे। पुलिस विकास के मोबाइल फोन नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार नहीं मिल पाया। पुलिस का कहना है कि रविवार रात घर पर रूपा, सुधीर, विकास की मां और ताऊ ही मौजूद थे।
विज्ञापन
परिजनों में कोहराम
विकास की दो साल पहले मोदीनगर के तिबड़ा गांव निवासी रूपा से शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। पिता की 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़ा भाई भूपेंद्र गांव का चौकीदार है, तो छोटा भाई सुधीर खेती करता है। विकास की हत्या की खबर सुनकर मां कुसुम सहित परिजनों में कोहराम मच गया।
नेताओं ने दी सांत्वना
विकास की हत्या की सूचना पर सरधना से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के भाई सागर सोम और सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान परिजनों को सांत्वना देने केे लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है।