{"_id":"5d8a61638ebc3e93ac720c62","slug":"dead-body-found-in-forest-after-a-man-murdered-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: ई-रिक्शा चालक की हत्या, जंगल में फेंकी लाश, युवक को हिरासत में लेकर की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शामली: ई-रिक्शा चालक की हत्या, जंगल में फेंकी लाश, युवक को हिरासत में लेकर की पूछताछ
Wed, 25 Sep 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर उसका शव हरमंजपुर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने परिजनों के संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मंगलवार शाम ई-रिक्शा और शव को जंगल से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कांधला पुलिस ने सरधना पुलिस से मिली जानकारी का हवाला देकर बताया कि कस्बा कांधला निवासी रिजवान ने सरधना क्षेत्र के गांव भमोरी में एक बाग ठेके पर लिया हुआ है। बाग में काम के लिए रिजवान आदि सरधना निवासी 45 वर्षीय श्रीपाल को अक्सर बुला लिया करते थे। इस दौरान रिजवान और ई-रिक्शा चालक श्रीपाल में अच्छी दोस्ती हो गई थी। कांधला थानाध्यक्ष के अनुसार 23 सितंबर को रिजवान अपने चार-पांच साथियों के साथ श्रीपाल के घर पहुंचा ओर उसको मेरठ के इंचौली में कुछ कार्य कहने की बात करते हुए ई-रिक्शा सहित ले गया। उसके बाद ये लोग किसी काम का हवाला देते हुए कांधला ले आए और उसकी ई-रिक्शा लूटने के बाद गांव आल्दी के जंगल में डालकर उसकी गला दबाने के बाद हत्या कर दी और शव गांव हुरमंजपुर मे डाल दिया।
विज्ञापन
उधर, जब दो दिन तक श्रीपाल घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने रिजवान के साथ जाने की बात सरधना पुलिस को बताई, जिसके चलते रिजवान को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के बाद ई-रिक्शा और श्रीपाल के शव को बरामद किया गया।
विज्ञापन
पीट-पीटकर की गई हत्या
ग्रामीणों के अनुसार श्रीपाल के शरीर पर गहरे घाव भी नजर आ रहे थे। लग रहा था कि उसकी बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामले में थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि सरधना पुलिस से ही उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली है। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/