फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cross case in histrishetar murder, 3 arrest

हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में क्रॉस केस, तीन गिरफ्तार  

Tue, 15 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 15 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
cross case in histrishetar murder, 3 arrest
लिसाड़ी गेट थाने पर प्रदर्शन करते मृतक उम्मेद के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर उम्मेद हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को क्रॉस केस दर्ज किया है। मुख्य हत्यारोपी गुड्डू को कस्टडी में लेने के बाद ही पुलिस ने मृतक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 
विज्ञापन

कायस्थबड्ढा, किठौर निवासी उम्मेद खां पुत्र नन्ने खां किठौर थाने का हिस्ट्र्रीशीटर था। जो खरखौदा की एवन कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। पुलिस के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में नामजद उम्मेद ने जमीनों पर कब्जे करने के लिए गैंग बना रखा था। उसकी बुलंदशहर के ढिकौली गांव निवासी गुड्डू से गैंगवार चल रही थी। उम्मेद अपने साले की हत्या में जेल भी गया था। उम्मेद का साला गुड्डू का गहरा दोस्त था। जिस पर गुड्डू ने एलान किया था कि जब भी उम्मेद जेल से छूटेगा तो वह उसे मार डालेगा। 
विज्ञापन

रविवार शाम अपने आधा दर्जन साथियों के साथ होंडा सिटी कार से पहुंचे गुड्डू ने उम्मेद की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान उम्मेद का साथी सलमान और गुड्डू भी गोलियां लगने से घायल हुए थे। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के अनुसार इस मामले में उम्मेद की पत्नी जानेजहां ने रविवार रात लिसाड़ी गेट थाने पर  मुख्य हत्यारोपी गुड्डू के अलावा जावेद, अकील, दानिश और उस्मान को हत्या की धारा में नामजद कराया था। जबकि हत्यारोपी गुड्डू की तहरीर पर गोलीबारी में मारे गए उम्मेद के अलावा घायल सलमान, आसिफ और नदिया सहित दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुड्डू पुलिस की कस्टडी में है। जबकि उम्मेद पक्ष से आसिफ और नदिया को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गोलियां लगीं
सीओ कोतवाली के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उम्मेद के शरीर में .32 बोर की आठ गोलियां लगीं। जबकि कोमा में पहुंच चुके उम्मेद के साथी सलमान को सिर, कमर और पैर में तीन गोलियां लगी हैं। गुड्डू को जांघ में गोली लगी थी। सरेबाजार हुई इस गोलीबारी में दोनों गुटों में 30-35 राउंड फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed