फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks firing on two farmer and beaten in Saharanpur at Uttar Pradesh

गेहूं बेचकर लौट रहे किसानों पर हमला, एक को मारी गोली और दूसरे को सरियों से पीटा

Mon, 13 May 2019 11:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crooks firing on two farmer and beaten in Saharanpur at Uttar Pradesh
चोट दिखाता घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गेहूं बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव लौट रहे दो किसानों पर ट्रक सवार लोगों ने हमला कर दिया। ट्रैक्टर न रोकने पर फायरिंग कर दी। एक किसान गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे किसान को सरियों से पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। लोगों ने पीछा कर ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


रविवार रात करीब डेढ़ बजे ग्राम वजीरपुर निवासी चेतन एवं उसका पुत्र अमित एक अन्य किसान मुनेश के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का तौल कराकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक सवार लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवाना चाहा, लेकिन अमित ने ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं रोकी। आरोप है कि अमित पर फायरिंग कर दी। गोली अमित के कूल्हे में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद ओवरटेक करके ट्रक को ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और अमित और चेतन पर सरियों से हमला किया। दोनों किसान जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए जंगल में भाग निकले और गांव के लोगों को सूचना दी। जिस पर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। 
विज्ञापन


लोगों को आता देख ट्रक लेकर आरोपी भागने लगे। लोगों ने पीछा कर करते हुए गांव जेहरा के जंगल में ट्रक को रुकवा लिया और ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ट्रक से कूदकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि घायल किसानों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से अमित को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह अमित के पिता चेतन, भाई रोहित अन्य ग्रामीणों मुकेश, मुनेश, कुलदीप, सागर के साथ कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव जेहरा निवासी धर्मेंद्र, मोनू, प्रदीप और राहुल के अलावा ट्रक चालक सालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

ट्रक चालक को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम 
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक सालिक ने पुलिस को बताया कि सफेद कार सवार कुछ बदमाशों ने उसे जबरन रोक कर हथियारों से आतंकित कर बंधक बना लिया था। उसके बाद ट्रक को काफी देर तक सड़क पर दूर तक ले गए। फिर एक स्थान पर आकर रुक गए। बदमाश आपस में अमित को जान से मारने की बात कर रहे थे। बदमाशों की आपस में की गई बातचीत के आधार पर नाम गांव जेहरा निवासी धर्मेंद्र और मोनू एवं प्रदीप और राहुल बताए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश ट्रक से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक सालिक सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

रंजिश की बात आई सामने
अमित के भाई रोहित के अनुसार गांव जेहरा निवासी धर्मेंद्र से उसके भाई की करीब एक साल पूर्व किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। तभी से धर्मेंद्र उसके भाई से रंजिश रखता आ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed