मेरठ: परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ बताकर उठाएं सवाल, थाने में जमकर हंगामा, बदमाश की हालत गंभीर
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश शेमान के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सवाल उठाएं हैं। परिजनों का दावा है कि पुलिस ने जानबूझकर फर्जी मुठभेड़ में उसे घायल किया है। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। यह मुठभेड़ गुरुवार को मेरठ जिले के थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र में हुई थी।
परिजनों का कहना है कि जो बाइक शेमान से बरामद हुई है, वह लूट की नहीं बल्कि उसने अपनी बहन को शादी में देने के लिए खरीदी थी। इसके अलावा उस पर कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। परिजनों का आरोप है कि एक पुलिस वाले ने दो लाख रुपए न देने पर फर्जी मुठभेड़ कर शेमान से रंजिश निकाली है। परिजनों ने शुक्रवार को कंकर खेड़ा थाने में जमकर हंगामा किया।
कंकरखेड़ा में हुई थी दिनदहाड़े मुठभेड़
कंकरखेड़ा के गांव पावलीखुर्द मार्ग पर गुरुवार दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि उसका साथी फरार हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से लूटी गई केटीएम बाइक 200, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए थे।
यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें
इंस्पेक्टर बीपी राणा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शेमान उर्फ मिठ्ठे पुत्र निसार गांव टेहरकी सरधना है, जिसे मुठभेड़ में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादाब पुत्र इसरार निवासी गांव टेहरकी मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाश शातिर हैं। जो लूट की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 26 अगस्त को शुक्रताल फिरोजपुर (मुजफ्फरनगर) निवासी पोपिंदर पुत्र ईश्वर सिंह पत्नी के साथ गांव टेहरकी-सुराना मार्ग पर बाइक से होते हुए रिश्तेदारी में जा रहे थे। इन बदमाशों ने दंपती से कुंडल, चेन, नकदी और मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर पोपिंदर को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इसका मुकदमा सरधना थाने में दर्ज है।
इसके करीब एक सप्ताह पूर्व कंकरखेड़ा की डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी व हाईवे पर इन बदमाशों ने मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना के दौरान बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। तभी से पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उस दिन विभिन्न स्थानों पर करीब 200 बार आरोपियों की लोकेशन नोट की गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/