यूपी में मुजफ्फरनगर शहर के जंगल में बुधवार को पुलिस और इनामी गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-
आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें
जिले में कांवड़ पटरी मार्ग के पास जंगल में गोकशी करने का प्रयास करते हुए दस हजार रुपये के इनामी एक गोकश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से गोकश घायल हो गया, जबकि उसका साथी गोकश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार गोकश को पकड़ने के लिए घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन गोकश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को दोपहर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी को मुखबिर द्वारा खबर मिली कि कांवड़ मार्ग पटरी पर रेलवे लाइन के लोहे पुल के पास जंगल में दो लोग गन्ने के खेत में गोकशी करने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर के डर से मेरठ में बदमाश ने एसएसपी ऑफिस पर किया सरेंडर, हत्या के मामले में चल रहा था फरार
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर ली। पुलिस के द्वारा घेराबंदी करने पर गोकशी करने का प्रयास करने वाले दोनों लोगों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करनी शुरू कर दी।
वहीं पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल गोकश को दबोच लिया, जबकि दूसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार होने वाले गोकश को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन फरार गोकश पकड़ में नहीं आ सका।
यह भी पढ़ें: पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखें मुठभेड़ की ताजा तस्वीरें