फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime News Another revelation in case of cruelty against teenagers in Meerut

मेरठ कुकर्म कांड: दरिंदे अजीत ने किशोर और युवक किसी को न छोड़ा...; अगर ये आशंका सच हुई तो और टूट जाएंगे पीड़ित

Fri, 30 Aug 2024 08:57 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी सरधना (मेरठ)।
संवाद न्यूज एजेंसी सरधना (मेरठ)। Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Aug 2024 08:57 AM IST
सार

आरोपी गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था।

विज्ञापन
Crime News Another revelation in case of cruelty against teenagers in Meerut
कुकर्म का आरोपी अजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा किशोर और युवकों के साथ कुकर्म कर वीडियो बनाने की घटना के बाद गांव के लोग शर्मसार हैं। ऐसे गंदे काम के शिकार हुए युवा और किशोर मुंह छिपाने को मजबूर हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने गंदे काम के वीडियो किसी पोर्न वेबसाइट को तो नहीं बेच दिए। अगर ऐसा हुआ तो पीड़ित और भी टूट जाएंगे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले 300 से ज्यादा वीडियो अपने मोबाइल से डिलीट किए थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डिलीट किए वीडियो रिकवर करने का प्रयास करेंगे। आरोपी अजीत गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था। उनसे रुपये भी वसूलता था। पुलिस की जांच के सामने आया कि आरोपी अजीत ने करीब 20 से ज्यादा किशोरों को अपना शिकार बनाकर उनके साथ गंदे काम के वीडियो बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 16 अगस्त को गांव में कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित किशोर और उनके परिजन शर्मशार हो गए। इसके बाद घटना से अवगत कराते हुए छह लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो सामने आया कि आरोपी अजीत किशोरों को मोबाइल में गेम खेलने के बहाने पहले अपने पास बुलाता था। वीडियो गेम खेलने के दौरान वह किशोरों को अपने मोबाइल में पोर्न दिखाता था। किशोरों पर दबाव बनाकर दूसरे किशोरों को भी बुलाकर अपने जाल में फंसाता था। इस तरह किशोरों के साथ गंदा काम कर लाखों रुपये वसूले गए।

विज्ञापन

सामने नहीं आ रहे पीड़ित 
कुकर्म के वीडियो वायरल हुए तो छह पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य कई पीड़ित शर्म के कारण पुलिस को बयान देने से कतरा रहे हैं। पुलिस पीड़ितों को तलाश कर उन्हें बयान देने के लिए समझा रही है।

चले गए गांव से बाहर 
किशोरों के साथ कुकर्म के वीडियो वायरल होने के बाद से पीड़ित गांव छोड़कर अन्य स्थान पर चले गए हैं। शर्म के चलते किशोर गांव से दूरी बना रहे हैं। पुलिस के आग्रह करने के बाद भी अन्य पीड़ित तहरीर नहीं दे रहे हैं। अधिकतर पीड़ित किशोर गांव से बाहर चले गए हैं।

यह है मामला
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा लड़कों के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी अजीत को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

सरूरपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के अजीत (35) पर अपने बेटे और गांव के पांच अन्य लड़कों के साथ गलत काम करने और उनका वीडियो बनाने की तहरीर दी थी। आरोपी लड़कों को मोबाइल गेम खिलाने के बहाने घर बुलाता था। उनके साथ गंदा काम करके सीसीटीवी के जरिए वीडियो बना लेता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को अजीत के गंदे काम की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी थी।

सरूरपुर पुलिस ने 19 अगस्त को अजीत के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed