फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DIG inspected Partapur police station and checked the arrangements.

Meerut News: डीआईजी ने किया परतापुर थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं

Thu, 17 Sep 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
DIG inspected Partapur police station and checked the arrangements.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की साफ-सफाई, भवनों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। थाने को आगंतुकों के लिए सुविधाजनक बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय संपत्ति, अपराधों की विवेचना की स्थिति, अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव, डायल-112, मिशन शक्ति केंद्र, पुलिसकर्मियों की बैरक और मेस समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा। कुछ अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्हें अपडेट करने और रिकॉर्ड का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को अपने कार्य की अच्छी जानकारी है और वे जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक जनसुनवाई करने और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित और वारंटियों की समय से गिरफ्तारी तथा दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed