फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two sides on playing dj and seven people injured in Saharanpur

डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

Wed, 17 Jul 2019 11:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides on playing dj and seven people injured in Saharanpur
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के तलहेड़ी खुर्द गांव में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि तलहेड़ी खुर्द गांव में डीजे बजाने को लेकर पाल्लू और तेजपाल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जिसमें एक पक्ष के तेजपाल समेत अमित कुमार, सुमित, जबकि दूसरे पक्ष में पाल्लू, रवि, बालेंद्र और संजू घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं झगड़े की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया। इस मामले में पुलिस ने तेजपाल की तहरीर पर रवि, बालेंद्र, रविंद्र, योगेंद्र, रमेश, राहुल, विनोद, विपिन, जोगेंद्र, संजू और पाल्लू की की तहरीर पर अमित, सुमित, दीपू, रामदान, नेजा, गौतम और सतपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed