फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal disturbance in meerut

सिरफिरे युवकों ने अलाव में जला दी कुरान

Tue, 22 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance in meerut
दो युवकों द्वारा धार्मिक ग्रंथ जलाने को लेकर हंगामा हो गया। अफवाहें फैलने पर मवाना में बाजार बंद हो गए। लोगों की भीड़ आरोपी युवकों को घरों से खींच लाई और मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। शहर काजी और पुलिस अफसरों ने स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन


मवाना स्थित सुभाष चौक पर आधा दर्जन से अधिक युवक अलाव जलाकर बैठे थे। तभी दूसरे समुदाय के दो युवक आए और जलती आग में एक किताब डालकर भाग गए। लोगो ने आग से किताब निकाली और उसको देखा, जोकि धार्मिक ग्रंथ था। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और शहर काजी को दी।
विज्ञापन


धार्मिक ग्रंथ के जलाने की सूचना पर पुलिस और दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ लगने लगी। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि शहर काजी ने मामले को शांत कराया।

धार्मिक ग्रंथ जलाने की सूचना पर लोगों की भीड़ दोनों आरोपियों के घर पर पहुंची। लोगों ने दोनों आरोपियों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान मवाना में अफवाह फैलने से बाजार बंद होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल गरमाने से पहले ही पुलिस और पीएसी बाजार में पहुंच गई और मामले की सही जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed