{"_id":"00e359ab5c674d044cc7881e51887c4a","slug":"co-baghpat-entangled-with-public-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने सीओ दौराला, एलआईयू और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा से मांगा जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी ने सीओ दौराला, एलआईयू और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 06 Oct 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपियन इस्टेट कॉलोनी, कंकरखेड़ा में रविवार रात सीओ और पब्लिक के बीच हुई भिड़ंत की सूचना न देने पर एसएसपी ने अधीनस्थों को जमकर लताड़ लगाई। एसएसपी ने सीओ दौराला और एलआईयू के अलावा इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। वहीं, बागपत सीओ के संबंध में आईजी जोन और डीआईजी रेंज को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस कॉलोनी में कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
पुलिस के अनुसार बागपत में तैनात सीओ और कॉलोनी निवासी सुभाष के बीच रविवार रात कहासुनी हुई तो सीओ ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बात को लेकर वहां दोनों पक्षों में बहस चल ही रही थी कि कुछ महिलाएं वहां और उन्होंने सीओ को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया था। महिलाओं ने सीओ पर कॉलोनी का माहौल खराब करने और दबंगई करने का आरोप भी लगाया। करीब दो घंटे तक पूरे मामले को लेकर हंगामा चलता रहा। मौके पर कंकरखेड़ा पुलिस भी पहुंची, लेकिन सीओ से मामला जुड़ा होने के कारण लोगों की शिकायत भी नहीं सुनी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और सीओ दौराला ने इस संबंध में एसएसपी को जानकारी भी नहीं दी।
विज्ञापन
एसएसपी डीसी दूबे ने सोमवार को बताया कि जिस प्रकार से सीओ के साथ मारपीट की गई, ऐेसे घटनाओं की सूचना न देना गंभीर मामला है। अगर सीओ के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होता। जिसके लिए कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार राणा, सीओ दौराला अरविंद कुमार और सीओ एलआईयू वीके शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। बागपत में तैनात सीओ के साथ मारपीट हुई है। सीओ के खिलाफ कुछ गंभीर शिकायतें मिली हैं। जिस संबंध में आईजी जोन और डीआईजी रेंज को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन