फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   century of loot, namastey gang arrested

लूट का शतक, धरा गया नमस्ते गैंग  

Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
century of loot, namastey gang arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नमस्ते कर लोगों को लूटने वाले गैंग के चार बदमाशों को दिल्ली की पूर्वी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह गैंग लूट की वारदातों का शतक लगा चुका है। गैंग का सरगना समेत दो बदमाश मेरठ के हैं, जबकि दो दिल्ली के हैं। इनके कब्जे से दो पिस्टल और जेवरात बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली पुलिस के उपायुक्त ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जानी थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर निवासी जावेद मलिक उर्फ जेडी (29), नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी मो. शाहिद और दिल्ली निवासी वसीम मलिक (31) और इकरार अहमद उर्फ भूरा  (34) के रूप में हुई है। इस गैंग का सरगना जावेद मलिक उर्फ जेडी है।
विज्ञापन


51 मामलों में थी तलाश
उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को इस नमस्ते गैंग की  51 मामलों में तलाश थी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में नमस्ते गैंग वारदात को अंजाम दे रहा था। जगतपुरी पुलिस इस गैंग पर वर्क कर रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना इस गैंग के बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। लेकिन उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में छह लूट
पुलिस उपायुक्त के अनुसार यह गैंग दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में रहकर वारदात अंजाम दे रहा था। एक दिन में पांच से छह वारदातें करते थे। दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका था। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर नौंचदी और जानी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से जानकारी कर इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


ऐसे करते थे वारदात
इस गैंग के बदमाशों का लूट करने का तरीका बिल्कुल अलग था। बदमाश चार-पांच लोगों के ग्रुप में निकलते थे। ऐसे लोगों या महिलाओं को ज्यादा टारगेट किया जाता था, जो जेवरात पहने हुए होते थे या कार में बैठे होते थे। टारगेट कर ये बदमाश पहले उस व्यक्ति या महिला को हाथ जोड़कर नमस्ते करते थे। जिससे उन्हें लगता था कि कोई जानकार होगा। नमस्ते ही वजह से वह रुक जाता था। उसके बाद बदमाश या तो उस व्यक्ति की कार में घुस जाते थे या पिस्टल दिखाकर उनके जेवरात लूट लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed