फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP leader's nephew killed in protest against molestation and slap

छेड़छाड़ का विरोध और थप्पड़ के बदले बसपा नेता के भतीजे की हत्या

Mon, 04 Mar 2019 02:51 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 04 Mar 2019 02:51 AM IST
सार

लिसाड़ी गेट में रविवार रात ताज पैलेस में शादी समारोह में सनसनीखेज घटना
खाना खा रही महिलाओं के बीच घुस गया था आरोपी, इस पर हुआ था विवाद
मरने वाला था बसपा के पूर्व पार्षद का भतीजा, ऐलान के आधा घंटा बाद की हत्या

विज्ञापन
BSP leader's nephew killed in protest against molestation and slap
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लिसाड़ी गेट के ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान रविवार रात बसपा के पूर्व पार्षद के भतीजे की ऐलान के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। गोली मारने का आरोपी युवक कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। आधी रात को पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कमेला रोड स्थित ताज पैलेस में रविवार रात साबिद अंसारी के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 12 बजे बराती और घराती खाना खा रहे थे। इस समारोह में बसपा के वार्ड-80 से पूर्व पार्षद अल्ताफ का भतीजा मुसारिक (20) पुत्र गुलजार निवासी साउथ इस्लामाबाद गली नंबर 1 भी खाना खा रहा था। इस दौरान कुछ महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। आरोप है कि महिलाओं के बीच में फैजान उर्फ कोरमा घुस आया। महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए फैजान को अलग हटने की बात कही। इस बीच वहां मुसारिक का भाई असद भी पहुंच गया। असद ने विरोध करते हुए फैजान को चांटा मार दिया। जिसके बाद फैजान ने धमकी दे दी कि यह ठीक नहीं किया। दोनों पक्षों के लोगों ने बीच बचाव कराया तो फैजान वहां से चला गया।
विज्ञापन

सीने से सटाकर मारी गोली
पुलिस के अनुसार इस विवाद के करीब आधा घंटे बाद फैजान घर से तमंचा लेकर पहुंचा। मुसारिक को पहले थप्पड़ मारा और सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ मुसारिक जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह और एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे। अस्पताल में मुसारिक को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ ने वीडियो कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटी पहले लेने पर हुआ विवाद: सीओ
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है हत्यारोपी फैजान उर्फ कोरमा निवासी एक मिनारा मस्जिद वाली गली इस्मालाबाद व दो अन्य के खिलाफ तहरीर आयी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि मुसारिक और फैजान रोटी ले रहे थे। रोटी पहले लेने पर दोनों में विवाद हो गया। हाथापाई के बाद फैजान को चांटा मार दिया गया। आधा घंटे बाद तमंचा लेकर आए फैजान ने मुसारिक के सीने में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed