फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bridegroom ask for car, refuse for nikah

निकाह पढे़ जाने के वक्त दूल्हे ने मांग ली स्विफ्ट कार, दुल्हन के पिता ने सिखाया मजेदार सबक

Thu, 27 Apr 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 27 Apr 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
bridegroom ask for car, refuse for nikah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ के एक गांव में निकाह पढे़ जाने के पहले दूल्हे ने कार की मांग कर दी। इससे नाराज दुल्हन के पिता ने निकाह से इंकार कर दिया। साथ ही खाने में खर्च हुए पैसे लौटाने की मांग रखकर बारात समेत दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची इंचौली पुलिस देरशाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास करती रही। 

विज्ञापन


गांव निवासी युवक ने अपनी पुत्री का विवाह किला परीक्षितगढ क्षेत्र के एक युवक से डेढ़ साल पहले तय किया था। बुधवार को एक पैलेस में युवक बारात लेकर आया। बारात के स्वागत के बाद शाम को निकाह पढ़े जाने की तैयारियां शुरू हो गईं। तभी एन वक्त दूल्हे ने स्विफ्ट कार की मांग रख दी। दूल्हे के परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे नाराज दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी का निकाह कराने से इंकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने खाने में खर्च हुए ढाई लाख रुपये की रकम न मिलने तक दूल्हे व बारात को बंधक बना लिया। बारात घर के दरवाजों पर ताले जड़ दिए। देरशाम सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। दुल्हन के पिता ने बताया कि वह प्लंबर का काम करते हैं। अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने दूल्हे को दहेज में पैसन प्रो बाइक दी। लेकिन अब उसने कार की मांग रख दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed