{"_id":"59160c144f1c1bd5428508ea","slug":"boy-murderd-dead-body-kept-in-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर युवक की हत्या, लाश गठरी में मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक-बधिर युवक की हत्या, लाश गठरी में मिली
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजीपुर गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह मूक बधिर युवक की खून से लथपथ लाश गठरी में मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूरी करने वाले इस युवक का शरीर धारदार हथियार से काटा गया था। शव की शिनाख्त करीब सात घंटे बाद हो पाई। अहम बात यह है कि युवक के परिजन भी शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए हत्या के कारणों पर खामोश हो गए। हालांकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर खरखौदा संदीप कुमार के मुताबिक शव की शिनाख्त जान मोहम्मद (26) पुत्र अब्दुल सईद निवासी घोसीपुर, खरखौदा के रूप में हुई। जान मोहम्मद के चाचा अब्दुल रहीम और परिजनों ने बताया कि जान मोहम्मद न तो बोल सकता था और न सुन सकता था। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह मजदूरी करने घर से निकल गया था। उसके बाद से नहीं लौटा था।
विज्ञापन
पत्नी ने छोड़ दिया था
परिजनों के अनुसार जान मोहम्मद की शादी छह साल पहले फलावदा के रसूलपुर गांव की एक युवती से हुई थी, जोकि एक साल बाद उसको छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने कोई रंजिश न होने की बात कहकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
कुएं में फेंकना चाहते थे लाश
हाजीपुर व घोसीपुर गांव तीन किमी. की दूरी पर हैं। हाजीपुर गांव निवासी हाजी बसी ने सुबह करीब 10 बजे दोनों गांवों के बीच कब्रिस्तान के पास खेत में बंद पड़े एक कुएं के किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक की पल्ली में लिपटा यह शव देखा, जिसमें से खून टपक रहा था। ग्रामीणों का मानना है कि हत्यारों ने जान मोहम्मद की लाश कुएं में फेंकने की कोशिश की होगी। लेकिन वह झाड़ियों में फंस गई।
हत्या के पीछे गहरा राज
पुलिस का कहना है कि जान मोहम्मद के शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। किसी कार्रवाई पर परिजनों की खामोशी सवाल खड़े करती है। हत्या होने के बावजूद शव का पोस्टमार्टम न कराने और किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात परिजनों ने कही। बड़ा सवाल यह है कि एक मूक बधिर युवक की हत्या कौन, क्यों करेगा। उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। परिजनों की चुप्पी पर पुलिस ने भी पहले पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के लिए यह केस खोलना चुनौती है। पुलिस ने बाद में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।