{"_id":"6aca759270feb6903a0bba45","slug":"four-accused-arrested-in-bouncer-murder-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82356-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाउंसर की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाउंसर की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एक आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीन को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिलपत गांव में बाउंसर वली मोहम्मद की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलीशेर, समसुद्दीन उर्फ समसू, बबली और अज्जू के रूप में हुई है।
पुलिस ने अज्जू को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे तिलपत गांव में तैयब के बेटे शाहिर उर्फ गुड्डू और भाई ताहिर की मोटरसाइकिल आरिफ और अज्जू की मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। शिकायत के मुताबिक, कुछ समय बाद तैयब अपने भांजे वली मोहम्मद के साथ सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। गांव में समसू के मकान के सामने आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वली मोहम्मद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि तैयब भी घायल हो गए। हमले के बाद दोनों घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया।