फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bollywood singer sonu nigam case filed

बॉलीवुड गायक सोनू निगम के खिलाफ परिवाद दर्ज  

Thu, 20 Apr 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
bollywood singer sonu nigam case filed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 यूूडीएफ (एस) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सरताज एडवोकेट ने बॉलीवुड गायक सोनू निगम के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाकर न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

चौधरी सरताज अहमद ने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि गायक सोनू निगम ने नमाज के प्रति अपशब्द कहे हैं और नमाज पढ़े जाने के विपरीत बयान देकर धर्म को अपमानित किया है। यह भी आरोप लगाया है कि सोनू निगम के बयान के चलते समाज में वैमनस्य की भावना फैली है जो राष्ट्र विरोधी है। चौधरी सरताज ने सोनू निगम को तलब कर उनके अपराध के लिए दंडित किए जाने की प्रार्थना न्यायालय से की। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र की सुनवाई और वादी के बयान दर्ज कराने के लिए 26 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed