यूपी: दो पक्षों में संघर्ष, गोलियों की आवाज से मची भगदड़, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कस्बा झालू में मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस विवाद में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो और भी लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया और पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
मोहल्ला चौधरियान निवासी रिजुल और राकेश चौधरी का घर आसपास में स्थित हैं। मोहल्ले वासियों के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे रिजुल अपने घर के सामने चबूतरे पर खड़ा होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान राकेश मौके पर पहुंचा।
दोनों के बीच मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी शामिल हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद रात्रि करीब 9 बजे फिर से विवाद फिर शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और गोलियां चली। इस विवाद में जितेंद्र सिंह के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा राकेश और मोहर सिंह भी मारपीट में घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार ने थाना पुलिस को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि रिजुल के मामा मधुसूदन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर राकेश और मोहर का चालान कर दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/