फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor double murder case: was shot with a tamancha and now case open in postmart report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सोमपाल ने तमंचे से मारी थी पत्नी और साले को गोली

Sat, 10 Aug 2019 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bijnor double murder case: was shot with a tamancha and now case open in postmart report
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के गांव निजामतपुरा में पत्नी और साले की हत्या करने वाला सोमपाल मौके पर 32 बोर के दो कारतूस छोड़ गया। ताकि पुलिस को लगे कि पिस्टल से उसने दोनों हत्याएं की हैं। जबकि दोनों की हत्या 315 के तमंचे से की गई हैं। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


नूरपुर थाने के गांव बमनौली निवासी सोमपाल की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुरा निवासी स्व. वीर सिंह की पुत्री जयावती के साथ हुई थी। बुधवार को सोमपाल गांव निजामपुरा अपनी ससुराल आया। रात में पत्नी जयावती को घर से छड़ी जाहर दीवान का मेला दिखाने के बहाने ले गया, वह पांच माह की गर्भवती थी। गांव से जंगल के रास्ते ले जाते समय उसने जयावती की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूर्व वह मेले में हलवाई की दुकान से अपने छोटे साले अरविंद को भी बुला कर लाया था। अरविंद के साथ शराब पीने के दौरान उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई बहनों के शव थोड़ी दूरी पर पड़े मिले। पुलिस को मौके से 32 बोर के दो कारतूस मिले। माना जा रहा था कि सोमपाल ने पिस्टल से दोनों हत्याएं की हैं। लेकिन पुलिस मान रही थी कि कारतूस सोमपाल ने जानबूझकर डाले हैं। हत्या उसने किसी अन्य बोर के तमंचे से की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का राज खुला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि सोमपाल ने दोनों की हत्या 315 बोर के तमंचे से की हैं। दोनों के शरीर में 315 बोर की गोली निकली है। सोमपाल की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक पुलिस की टीम सोमपाल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पहले ही बुन लिया था हत्या का ताना बाना
गांव वाले मान रहे हैं कि सोमपाल पिस्टल भी साथ लाया होगा। जिसने भी सोमपाल की पिटाई की उसी का खात्मा वह करना चाहता था। दो माह पहले सोमपाल ने जयावती को बुरी तरह पीटा था। यह बात जयावती ने अपने बड़े भाई विक्रम, उसकी पत्नी अंकुश को बताई। दोनों बमनौली गांव पहुंचे। तब सोमपाल ने अंकुश के साथ भी बदसलूकी कर दी थी। अंकुश ने वहीं उसे चप्पलों से पीटा था। इसके बाद छोटा साला अरविंद विवाद होने पर गया तो सोमपाल ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। अरविंद ने भी उसे जमकर पीटा था। यह बात सोमपाल के गांव में सबको पता चल गई थी। जयावती और अरविंद तो सोमपाल की बातों में आकर उसके साथ चले गए। लेकिन अंकुश नहीं गई। अगर वह भी जाती तो सोमपाल उसे भी मार डालता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed