{"_id":"5ca90490bdec2214516f59f2","slug":"bank-manager-s-son-turns-into-robbery-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर का बेटा निकला लूटपाट गिरोह का सरगना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर का बेटा निकला लूटपाट गिरोह का सरगना
Sun, 07 Apr 2019 03:27 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 07 Apr 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना बैंक मैनेजर का बेटा निकला। पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लूट की वारदातों का खुलासा किया। इनका एक साथी फरार है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रोहटा रोड पर पिछले दिनों बदमाशों ने शराब ठेकेदार से 60 हजार रुपये और एक सप्ताह बाद किराना व्यापारी से 40 हजार रुपये लूट लिए। शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम को सूचना मिली कि लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश फिर किसी को शिकार बनाने की फिराक में हैं। पुलिस ने चेकिंग कर हरदेव नगर टी प्वाइंट से बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। बदमाशों ने अपना नाम हिमांशु पुत्र रंजीत सिंह निवासी रोहटा रोड और उमंग जैन पुत्र नवीन जैन निवासी विकासपुरी थाना कंकरखेड़ा बताया। फरार साथी का नाम कन्नू ठाकुर उर्फ विवेक है। पुलिस ने आरोपियों से 45 हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद कर ली। गैंग का सरगना हिमांशु के पिता बैंक मैनेजर हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए उसने लूटपाट का रास्ता अपनाया। उसके खिलाफ टीपीनगर, रेलवे रोड, सदर बाजार, कंकरखेड़ा थाने में कई मामले दर्ज हैं। उमंग जैन का भी आपराधिक इतिहास है।