फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat two brothers murder case, Law in brother shot by sister and death

खून का बदला खून: ऐसे लिया भाइयों की हत्या का बदला, तहेरे भाई को उतारा मौत के घाट

Sat, 20 Apr 2019 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Baghpat two brothers murder case, Law in brother shot by sister and death
मौके पर जांच करती पुलिस और नीचे मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एक बड़ी वारदात हुई। यहां एक महिला ने अपने दो भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए अपने तहेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। महिला के साथ दो अन्य युवक भी वारदात को अंजाम देने में साथ थे। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर में किसान नीटू उर्फ सत्यपाल (40 वर्ष) की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि परिवार में पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले नीटू के परिवार के दो सगे भाई अंकित और गौरव की हत्या कर दी गई थी। अंकित का शव पेड़ पर लटका मिला था, जिसमें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। जबकि गौरव की गला रेतकर हत्या की गई थी, इस हत्या में नीटू को नामजद किया गया था। रंजिश के चलते इन दिनों नीटू अपनी बहन के घर बड़ौत में रह रहा था। शनिवार को वह गांव में अपने घर पर मुख्य गेट को लगवाने के लिए आया था, इस बीच उसकी चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि वारदात को अंजाम देने में महिला के साथ दो अन्य युवक भी शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली है कि दोनों भाइयों का बदला लेने के लिए ही उनकी बहन ने नीटू को सबसे पहले गोली मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी लगने पर एएसपी रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed