फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat police arrested of badmash of fifty thousand prize after shot in encounter

मुठभेड़: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार

Fri, 05 Jul 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Baghpat police arrested of badmash of fifty thousand prize after shot in encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में रटौल गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह कुख्यात देवेंद्र धनौरा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। खेकड़ा क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार चल रहा था।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच बागपत और खेकड़ा पुलिस की संयुक्त टीम गुरुवार शाम को रटौल गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी समय बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। दोनों तरफ से 20 राउंड के लगभग गोलियां चली। पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश आरिफ पुत्र जियाउल निवासी असारा थाना रमाला घायल हो गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। बदमाश के पैर में दो गोलियां लगीं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। 
विज्ञापन


एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश देवेंद्र धनौरा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 24 नवंबर 2018 को खेकड़ा थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव के पास रिजवान निवासी खेकड़ा से दो बदमाशों ने बाइक लूट ली। खेकड़ा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे शकील निवासी खिवाई जनपद मेरठ को मुठभेड़ में पकड़ा था। जबकि आरिफ भाग निकला। खेकड़ा थाने से लूट के मामले में आरिफ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व बागपत में 20 के लगभग हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेट प्रुफ जैकेट ने बचा ली दो एसआई की जान
रटौल गांव के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के एसआई अनुराग शर्मा व अब्दुल की बुलेट प्रुफ जैकेट में भी गोली लगी है। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से दोनों बाल-बाल बच गए। बुलेट प्रुफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली।

कौन है देवेंद्र धनौरा
पुलिस ने बताया कि दोघट थाना क्षेत्र के धनौरा-टीकरी गांव का रहने वाला देवेंद्र सुपारी लेकर हत्या और आपराधिक वारदात करता है। उसकी गांव के ही सहदेव से खूनी रंजिश चल रही है। सहदेव के पिता, बहन, दो भाई और माता की हत्या कर चुका है। एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली के साथ मिलकर भी उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। वह अब बस्ती जेल में बंद है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed