पशु लुटेरों ने पुलिस पर बरसाई गोलियां, एक भैंस की मौत, बदमाशों की तलाश में जुटे अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जनपद के लोनी से तीन कैंटरों में सात पशु लूटकर भाग रहे बदमाशों को तेड़ा चौकी के पास सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। डायल 100 पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर बदमाश दो कैंटर लेकर भाग निकले। जबकि एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर में एक भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने दो भैंसों को बरामद किया। इसके बाद पुलिस कैंटर को थाने ले गई, और बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना यूपी के बागपत जनपद की है।
गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी अशोक पुत्र मेमराज की दूध की डेयरी से बुधवार की रात में करीब एक बजे 10-12 बदमाशों ने हथियारों के बल पर सात पशु लूटे और तीन कैंटरों में सातों पशुओं को लादकर बागपत की तरफ चल दिए। थाना लोनी पुलिस ने वायरलेस पर बागपत पुलिस को डेयरी से सात पशु लूटपाट की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही खेकड़ा, चांदीनगर और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। सिंघावली अहीर थाना और डायल 100 पुलिस ने रात्रि तीन बजे के लगभग तेड़ा पुलिस चौकी के पास पशु लूटने वाले बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने तमंचों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। दो कैंटर डायल 100 पुलिस की दो गाड़ी में टक्कर मार कर भाग निकले। जबकि एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों से होकर भाग निकले। इस हादसे में कैंटर में लदी एक भैंस की मौत हो गई। दो भैंस को पुलिस ने बरामद कर लिया। एसएसआई मदन पाल ने बताया कि कैंटर से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
बदमाशों के सामने नहीं टिक पाई पुलिस
सिंघावली अहीर पुलिस की लापरवाही से बदमाश भागने में कामयाब रहे। बदमाशों के सामने पुलिस नहीं टिक पाई। पुलिस के सामने गोलियां चलाकर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा तक नहीं किया। दूसरे थानों की पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी। यदि पुलिस बड़ौत, बिनौली थाना पुलिस को सूचना दे दी तो बदमाश चारों तरफ से घेरे जा सकते थे। दो कैंटर लेकर बदमाश सड़क के रास्ते ही भागे हैं। पुलिस थोड़ा सा साहस दिखाती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/