फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to sexually harass Meerut SP leader in Haridwar and bouncer also threatened

Meerut: सपा नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश, बाउंसर ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर दी धमकी, कई लाख रुपये भी हड़पे

Sun, 05 May 2024 11:10 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 May 2024 11:10 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ निवासी सपा नेत्री के साथ हरिद्वार में दुष्कर्म की कोशिश की गई। यही नहीं बाउंसर ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर धमकी भी दी। आरोप है कि बाउंसर ने कई लाख रुपये भी हड़प लिए।

विज्ञापन
Attempt to sexually harass Meerut SP leader in Haridwar and bouncer also threatened
दुष्कर्म के प्रयास का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ में सपा नेत्री के साथ उसके बाउंसर ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि उसके कई लाख रुपये भी हड़प लिए। परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ कई बार मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सपा नेत्री ने थाने में दी तहरीर में बताया कि लोकसभा चुनाव में उन्हें एक बाउंसर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की। जिस पर एक युवक ने उनसे संपर्क किया। उस पर विश्वास कर काम पर रख लिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि युवक काम के बहाने उन्हें हरिद्वार ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पिस्टल कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। वह सपा नेत्री का एटीएम कार्ड भी इस्तेमाल करता था। उसने एटीएम कार्ड से 7.45 लाख रुपये कई बार में निकाल लिए।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

बताया गया कि आरोपी ने अपनी बहन, भाई और जीजा के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट की। सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी भी छीन ली। आरोपी के भाई और जीजा ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed