फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Teacher died 33 hours after being shot and case registered against accused student

Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

Sun, 05 May 2024 01:35 AM IST
कपिल kapil अचल चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
अचल चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 May 2024 01:35 AM IST
सार

Bijnor News : शिक्षिका ने 32 घंटे 51 मिनट तक मौत से जंग लड़ी। लेकिन वह जिंदगी से जंग हार गई। शिक्षिका की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र ने एकतरफा प्यार में टीचर को गोली मारी थी।

विज्ञापन
Bijnor News: Teacher died 33 hours after being shot and case registered against accused student
शिक्षिका को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरीर में फंसी गोली से कराह रही शिक्षिका डाॅक्टर से बचाने की गुहार लगाते-लगाते 32 घंटे 51 मिनट तक मौत से लड़ती रहीं। मगर, डाॅक्टर भी उसे बचा नहीं सके। ऑपरेशन होने के बाद भी उसकी गोली को निकाला नहीं जा सका था। आखिरकार वह जिंदगी की जंग हारकर दुनिया को अलविदा कह गई। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एकतरफा प्यार करने वाले अपने ही छात्र का प्रपोज स्वीकार नहीं किया था।

विज्ञापन


बिजनौर में शुक्रवार को हर रोज की तरह शहर के मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवती कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पहुंची थी। तभी कुछ ही देर बाद पुन: अभ्यास के नाम पर कक्षा में घुसे छात्र प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर ने तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को ही उसका ऑपरेशन किया गया। काफी खून बह जाने की वजह से उसे खून भी दिया गया। इलाज के दौरान खून बहना तो बंद हो गया था, मगर गोली को नहीं निकाला जा सका था। करीब 32 घंटे 51 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात में प्रयुक्त तमंचा चार साल पहले युवक रचित से खरीदा था। पुलिस आरोपी प्रशांत के पिता लवकुश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

एक तरफा प्यार करता था आरोपी
छात्र प्रशांत कंप्यूटर सेंटर में कोर्स करने के पहुंचा था, जिसका कोर्स साल 2022 में पूरा हो गया। इसी बीच वह शिक्षिका से एकतरफा प्यार करने लगा था। कई बार उसने प्रपोज किया, मगर हर बार शिक्षिका मना कर देती थी।

कंप्यूटर सेंटर की कक्षाओं में कम रही उपस्थिति
कंप्यूटर सेंटर की कक्षा में घुसकर शिक्षिका को गोली मारने के बाद से ही विद्यार्थियों में खौफ पैदा हो गया था। यहीं कारण रहा कि शनिवार को सेंटर की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम नजर आई। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच भी इस वारदात को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

हत्या की धाराओं में तरमीम होगा केस
शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान जानलेवा हमले की धाराओं में किया गया। दरअसल, चालान होने के समय तक शिक्षिका अस्पताल में भर्ती और जिंदा थी। चालान होने के कुछ घंटे बाद ही शिक्षिका की मौत की खबर पहुंच गई। अब पुलिस जानलेवा हमले के केस को हत्या की धारा में तरमीम करेगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

शिक्षिका को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि, बेहतर इलाज दिलाने के बाद भी शिक्षिका को बचाया नहीं जा सका। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी

यह भी पढ़ें: 
व्यापारी मर्डर केस: अपहरण के बाद कत्ल, फिर ठिकाने लगाई लाश, ऐसे खुला वारदात का राज, शव हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed