फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrested Javed had supplied weapons in murder of retired brigadier, ATS has also revealed terrorist training camp in Meerut

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या में मेरठ से सप्लाई हुए थे हथियार, आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भी खुलासा कर चुकी है एटीएस

Mon, 08 Jun 2020 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jun 2020 10:16 AM IST
सार

- किठौर निवासी हथियार सप्लायर जावेद की एटीएस द्वारा गिरफ्तारी का मामला
- एटीएस ने जारी प्रेस नोट में किया दावा, जावेद ने पंजाब के गैंगेस्टर को की थी पिस्टल सप्लाई
- एटीएस दो साल पहले किठौर क्षेत्र में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का कर चुकी खुलासा

विज्ञापन
Arrested Javed had supplied weapons in murder of retired brigadier, ATS has also revealed terrorist training camp in Meerut
आरोपी को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के आरएसएस उप प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या में शामिल धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी निवासी लुधियाना को किठौर थाने का गैंगेस्टर जावेद हथियार सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन


इसके अलावा लुधियाना में आरएसएस के नेता रविंदर गोसाई की हत्या में भी हथियार सप्लाई करने में एटीएस ने किठौर से हथियार सप्लायर दबोचा था। अब यूपी एटीएस के हत्थे खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोपी जावेद चढ़ा है। यह खुलासा यूपी एटीएस ने रविवार को जारी प्रेस नोट में किया है।
विज्ञापन


अवैध हथियार सप्लाई करने वालों के आतंकियों से भी कनेक्शन हैं। इन सप्लायरों का पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा में नेटवर्क फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के फेल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इस नेटवर्क को तोड़ने की कमान सौंपी गई। एटीएस और एनआईए ने करीब दो साल पहले किठौर क्षेत्र में आतंकी कैंप चलने का सनसनीखेज खुलासा किया था।

दोनों जांच एजेंसियों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर वेस्ट यूपी से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें किठौर और मुंडाली से दो-दो और हापुड़ व अमरोहा से 1-1 आरोपी को दबोचा था।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार उस समय भी यह बात सामने आई थी कि किठौर के हथियार सप्लायरों के कनेक्शन पंजाब के आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस इन हथियार सप्लायरों पर प्रभावी शिकंजा नहीं कस सकी।

दरअसल आतंकियों को हथियार सप्लाई करने में मेरठ के सप्लायरों का नाम सुरक्षा एजेंसियां कई बार उजागर कर चुकी हैं। एनआईए व एटीएस ने किठौर, सरूरपुर, सरधना इलाके में अवैध हथियार बनाने वालों की पहचान की थी।

एटीएस के अधिकारियों के अनुसार अगस्त 2016 में पंजाब में संघ के उप प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या हुई थी। जिसमें शामिल हत्या का आरोपी धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव मेहरबान लुधियाना गिरफ्तार हुआ था। जावेद ने धरमिंदर को अपने साथी आशीष निवासी गांव टिकरी जानी मेरठ के साथ मिलकर .32 बोर की पिस्टल सप्लाई की थी।

धरमिंदर सिंह प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) का सदस्य है और वर्तमान में तिहाड़ जेल में निरुद्ध है। जबकि एटीएस ने कुछ दिनों पहले आशीष को भी दबोच लिया था। जिससे पूछताछ के बाद गांव राधना, किठौर मेरठ निवासी जावेद पुत्र उस्मान को रविवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया।

पंजाब में की थीं 50 पिस्टल सप्लाई
एटीएस के अनुसार नवंबर 2019 में जावेद ने गुगनी के निर्देश पर तीन पिस्टलें उसके सहयोगी को सप्लाई की थीं। जावेद गुगनी के साथी गांव कुस्सा तहसील निहाल सिंह बाला मोगा पंजाब के गैंगेस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुद्धा को भी अवैध हथियार सप्लाई करता था।

जावेद ने गुगनी और सुखप्रीत को आशीष के साथ मिलकर .32 बोर की 50 पिस्टल सप्लाई की थीं। जावेद पंजाब पुलिस से थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में दर्ज मुकदमे में भी वांछित है। जबकि मेरठ के किठौर थाने में जावेद के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर और आर्म्स एक्ट के 9 मुकदमे दर्ज हैं।

तीरथ सिंह की कुंडली भी खंगाली जाएगी
पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल ने एक सप्ताह पहले थापर नगर मेरठ से खालिस्तान समर्थक आतंकी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया था। जावेद की गिरफ्तारी के बाद एटीएस नए सिरे से तीरथ सिंह की कुंडली खंगालेगी।

एटीएस के अनुसार इसकी जांच की जा रही है कि तीरथ सिंह मेरठ जिले में किस किस के संपर्क में था। जावेद का तीरथ सिंह से कोई संबंध है या नहीं इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जावेद के साथ 50 से ज्यादा युवक जुड़े हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस पूरा सहयोग देगी
अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी। किठौर समेत मेरठ में अवैध हथियार बनाने की चर्चाएं पहले से हैं। एटीएस भी लगी है। पुलिस अभियान चलाने के साथ ही पूरा सहयोग भी देगी। -अजय साहनी एसएसपी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed