{"_id":"57c351314f1c1b2b3cd4f0e2","slug":"armed-miscreants-looted-car-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे पर कार लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे पर कार लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
रात में खाली पड़ी पुलिस चौकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे सुरक्षा के लंबे चौड़े दावे रविवार रात फिर फेल साबित हुए। आई-20 कार सवार तीन बदमाशों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर मुजफ्फरनगर की ओर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही।
गांव भगवानपुर, हरिद्वार निवासी अमित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी किराए पर चलाता है। अमित के अनुसार वह हरिद्वार निवासी संगम, प्रवीण और मासूफ को कार से लेकर रविवार रात करीब 10 बजे दिल्ली से लौट रहा था। दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एमआईईटी कालेज के सामने पीछे से आई आई-20 कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार रुकते ही आई-20 कार से उतरे तीन बदमाशों ने अमित और पीछे बैठे तीनों युवकों पर तमंचे तान दिए ।
चारों युवकों को कार से उतारकर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दे दी।
बदमाश आसानी से कार लूटकर मुजफ्फरनगर की ओर फरार हो गए। अमित का मोबाइल भी कार में साथ चला गया। घटना के बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई तो कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उन्होंने घटनास्थल जानी का बताकर जानी पुलिस को इसकी सूचना दी। जानी पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मामला कंकरखेड़ा थाने का बता दिया। इस दौरान पहुंचे सीओ ब्रजेश कुमार ने मुजफ्फरनगर और शामली जिलों को भी सूचना देकर जिले भर में अलर्ट कर चेकिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन
एक-दूसरे पर टालते रही पुलिस
बदमाशों को पकड़ने के बजाय कंकरखेड़ा और जानी पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। सुभारती चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का था। लूट के शिकार उनके ही क्षेत्र में ही खडे़ थे। लेकिन कंकरखेड़ा पुलिस ने केस उनके क्षेत्र का बता दिया। वहीं, एसओ कंकरखेड़ा ने बताया कि पीड़ितों ने सूचना देते हुए लोकेशन पल्लवपुरम क्षेत्र की बताई थी। इसलिए सबसे पहले वहां पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। पास का थाना होने के कारण वह भी पहुंच गए। लेकिन घटना स्थल जानी थाना क्षेत्र का था।
कोट
पीड़ितों को घटनास्थल की सही जानकारी नहीं थी। उन्होंने पहले पल्लवपुरम क्षेत्र बताया। पुलिस ने वहां पर घेराबंदी कर ली। इसी वजह से असमंजस की स्थिति बनी। थाना क्षेत्र को लेकर कोई विवाद नहीं था।- ब्रजेश कुमार सीओ सरधना