फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anshul hatyakand

पुलकित की तलाश में दबिश, खुलासे पर सवाल

Sun, 17 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 17 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
anshul hatyakand
अंशुल अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे को लेकर लोगों में अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पुलकित उर्फ गप्पी ने इस वारदात की रेकी की और बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चर्चा है कि पुलकित के साथ मुखबिरी कराने में एक और युवक शामिल था। इसका खुलासा पुलकित की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। आरोपी पहले भी पुलिस के साथ घूमकर बदमाशों से दो दर्जन से अधिक लूट और डकैती की वारदातें अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को अंशुल के भाई मनोज अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके भाई की हत्या का खुलासा सही नहीं किया गया। मोदीनगर में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने अंशुल की की हत्या की या नहीं, इस पर उन्होंने संदेह जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के दिन अंशुल अकेले शाहजहांपुर से पैसा वसूल कर लौट रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार को देख अंशुल वापस किठौर की तरफ भागने लगे। बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गाड़ी का शीशा तोड़ा और मारपीट की।

दो बदमाशों ने कार की तलाशी लेने के बाद अंशुल की गोली मार कर हत्या की। इसे काफी लोगों ने देखा है, लेकिन पुलिस मुठभेड़ में पकडे़ गए बदमाशों पर लूट के दौरान पैसा न मिलने पर हत्या करने का खुलासा किया है।

कौन था, जिसे देखकर भागा अंशुल?
अंशुल के परिजनों ने बताया कि वह सेंट्रो कार से परीक्षितगढ़ आ रहा था। ऐंची पुल के पास स्विफ्ट कार को देखकर वह वापस भागा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें उस शख्स के बारे में नहीं बताया, जिसे देखकर अंशुल वापस भागा। इसका खुलासा पुलकित की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकता है।

कहीं सुपारी देकर तो नहीं हुई हत्या
गाजियाबाद पुलिस ने जिस बदमाश के बयानों का वीडियो वायरल किया है, उसमें उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जिस पर अंशुल हत्याकांड का सही खुलासा हो जाए। चर्चा है कि अंशुल की हत्या कहीं सुपारी देकर तो नहीं कराई गई।

घटना स्थल पर चार गोलियां चलीं
मृतक के भाई मनोज कहा कि घटना के खुलासे की वीडियो में बदमाशों द्वारा अंशुल को सिर्फ दो गोली मारने का जिक्र है। लेकिन, बदमाशों ने दो गोली अंशुल को मारी और दो हवाई फायर किए थे।

पुलिस से भरोसा उठ गया
मनोज ने कहा कि पुलिस ने घटना को फर्जी खोल कर अपनी पीठ थपथपाई है। वहीं इस घटना के खुलासे से हम लोगों का पुलिस से भरोसा उठ गया है। इससे अंदेशा है कि हमें न्याय नहीं मिल पाएगा।


छेड़छाड़ का आरोपी था हत्या में?
अंशुल की हत्या में छेड़छाड़ का एक आरोपी भी बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंशुल और आरोपी में मारपीट भी हुई थी। उक्त आरोपी ने पुलकित से मुलाकात की। इसके बाद अंशुल से लूट और हत्या की प्लानिंग बनी। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed