फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ahej ke liye vivahita

दहेज की खातिर विवाहिता को जलाया

Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
ahej ke liye vivahita
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।  विवाहिता जलती हुई सड़क पर आ गई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फलावदा कस्बा निवासी फरजाना (26) का निकाह 2014 में लावड़ निवासी एक युवक से हुआ था। विवाहिता के भाई शाकिर का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर फरजाना को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार रात ससुराल वालों ने फरजाना से मारपीट की और केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इस पर फरजाना जान बचाने के लिए दौड़कर सड़क पर आ गई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। वहीं परिजनों ने विवाहिता को दिल्ली में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाकिर ने इंचौली थाने में पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी तथा एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एसओ इंचौली उमेश चंद पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed