{"_id":"5921ebd64f1c1b8c17535c04","slug":"after-kidnap-girl-raped-in-mathura-and-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर मथुरा और आगरा में दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अगवा कर मथुरा और आगरा में दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से डेढ़ माह पहले व्यापारी की अपहृत बेटी को शनिवार रात पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी बीफार्मा के छात्र को भी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार आरोपी ने छात्रा को मेरठ के अलावा मथुरा और आगरा के होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया था। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथी छात्र को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार परतापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने दसवी कक्षा की परीक्षा दी थी। छह अप्रैल को छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के परिजनों ने सूरज पुत्र चौखेलाल निवासी कोलाना मांट जिला मथुरा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। आरोपी सूरज परतापुर बाईपास स्थित एक डेंटल कॉलेज में बीफार्मा फाइनल ईयर का छात्र था। छात्रा के घर के पास ही आरोपी किराए के मकान में रहता था। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी सूरज ने पूछताछ में बताया कि अपहरण के बाद उसने छात्रा को नशीला पदार्थ देकर अपने कमरे में रखा था। जिसके बाद वह उसे पहले मथुरा ले गया था, जहां एक होटल में दो दिन तक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आगरा के एक होटल में भी दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसने मथुरा के मांट इलाके में किराए का कमरा लिया था, जहां भी वह छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा था।
विज्ञापन
ये बढ़ीं धाराएं
सूरज के खिलाफ दर्ज अपहरण के केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार छात्रा नाबालिग है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
तीन बार बदले नंबर
पुलिस के अनुसार सूरज ने पुलिस से बचने के लिए डेढ़ माह में तीन बार अपने मोबाइल नंबर बदले। पुलिस ने सूरज के मेरठ में चल रहे मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया था। जिसकी लोकेशन के आधार पर मथुरा में दबिश दी गई थी। पुलिस के आने की सूचना पर उसने नंबर बंद कर दूसरा सिम ले लिया था। फिर पुलिस ने दबिश दी तो सूरज ने फिर नंबर चेंज कर लिया था। बाद में पुलिस ने सूरज के एक साथी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी की गिरफ्तारी और छात्रा बरामद हो पाई। आरोपी ने छात्रा के साथ मथुरा के मंदिर में शादी करने का भी दावा किया। लेकिन पुलिस ने इसे नकार दिया।