फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after fight compromise in police station, marriage in mosque

घर में मारपीट, थाने में सुलह, मस्जिद में निकाह 

Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 13 May 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
after fight compromise in police station, marriage in mosque
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रिश्तेदार युवक से प्यार हुआ तो लड़की पक्ष ने एतराज किया। लड़की पर बंदिशें लगाई। शुक्रवार को लड़की प्रेमी के घर पहुंची। नाराज लड़की पक्ष ने हमला बोल दिया। प्रेमी भी घायल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेे गई , लेकिन  युवती ने थाने जाकर अपने प्यार की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस भी पसीज गई। पुलिस की मध्यस्ता से दोनों पक्षों में सुलह करा दोनों का निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुंमायू नगर निवासी सलाउद्दीन (26) और उसके पड़ोस में रहने वाली उसकी खाला की बेटी गुलबहार (20) के बीच रिश्तेदारी के नाते आना जाना था। इसी बीच दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। बकौल सलाउद्दीन गुलबहार के परिजनों को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। शुक्रवार शाम को अपने परिजनों के रवैये से आहत गुलबहार सलाउद्दीन के घर पहुंच गई और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे गुस्साए गुलबहार के परिजनों ने सलाउद्दीन के परिजनों पर हमला बोल दिया। सलाउद्दीन और गुलबहार का भाई सद्दाम घायल हो गए । किसी ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची वह सलाउद्दीन सहित दोनों पक्ष के चार लोगाें को थाने ले आई। पुलिस मारपीट का मामला दर्ज करने ही वाली थी कि गुलबहार थाने पहुंच गई । उसने अपने और सलाउद्दीन के प्यार के बारे में बताया। उसने बताया कि दोनों निकाह कर एक साथ रहना चाहते हैं लेकिन उसके घर वाले इस रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे। उसने पुलिस को बालिग होने का प्रमाण भी दिखाया। इस बीच दोनों पक्ष के परिजन भी थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार के अनुसार थाने में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। बच्चों की खुशी देख दोनों पक्ष दोनों के निकाह को भी रजामंद हो गए । थाने में ही गोला कुंआ की आयशा मस्जिद के इमाम मरगूब रहमान और समाज के कुछ गणमान्य लोगों को थाने बुलाया और कागजी कार्रवाई पूरी कर मौलवी के साथ निकाह कराने को भेज दिया। देर रात मौलवी ने दोनों पक्षों और कुछ समाज के गणमान्य लोगों की  मौजूदगी में मस्जिद परिसर में दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के बाद सलाउद्दीन और गुलबहार बेहद खुश थे। सलाउ्दीन के सिर में चोट लगी थी। उसने कहा कि उसे सालों बाद अपनी मंजिल मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed