युवती का धर्मांतरण कराकर कोर्ट मैरिज की कोशिश, बखेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद निवासी बीटेक की छात्रा का अपहरण कर शामली निवासी युवक ने एक धार्मिक स्थल में धर्मांतरण करा दिया। बुधवार को युवक इस युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचा तो सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। युगल द्वारा नाम-पता गलत बताने पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अधिवक्ता भी आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर की कार्यकर्ताओं से मारपीट हो गई। पुलिस युगल को भीड़ से निकालकर कंकरखेड़ा थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के बढ़ी गांव का निवासी शादाब हुसैन पानी की लाइन डालने का काम करता है। करीब तीन साल पहले दिल्ली के एक मॉल में बीटेक की छात्रा से उसकी मुलाकात हो गई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। छात्रा मूल निवासी ग्रेटर नोएडा की है। करीब दो साल से छात्रा और उसका परिवार फरीदाबाद में शिफ्ट हो गया। छात्रा फरीदाबाद के एक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने के साथ ही दिल्ली सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। शादाब लगातार छात्रा से फोन पर बातचीत करता था। तीन दिन पहले शादाब हुसैन छात्रा को लेकर फरार हो गया था।
शादाब छात्रा को बुर्का पहनाकर मेरठ ले आया। आरोप है कि छात्रा का पहले एक धार्मिक स्थल में धर्मांतरण कराया गया। उसके बाद बुधवार को कोर्ट मैरिज के लिए वह कचहरी में एक अधिवक्ता के चैंबर में पहुंचा। दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा युवती का अपहरण कर कचहरी में लाए जाने की भनक लगने पर बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर कार्यकर्ताओं गोपाल शर्मा, अर्जुन राठी, प्रवीण राणा, मनीष कुमार, रिमेश वशिष्ट, शैलेंद्र चौधरी आदि के साथ कचहरी पहुंच गए।
युवती ने अपना नाम इकरा बताया
युवती बुर्के में थी। उसने अपना नाम इकरा बताया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आईडी प्रूफ में उसका नाम दूसरा देखा तो वह भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने शादाब हुसैन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां काफी संख्या में अधिवक्ता जमा हो गए और आपस में ही उलझ गए। इसकी जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्की मुक्की के साथ मारपीट हो गई।
कंकरखेड़ा थाने भेजा प्रेमी युगल
बजरंग दल के कार्यकर्ता युगल को सिविल लाइन और महिला थाने में तलाशते रहे, जबकि युगल को पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने भेज दिया। युवती के परिजनों को फोन करके फरीदाबाद से बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों से बातचीत की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शादाब पर फरीदाबाद में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक शादाब पर फरीदाबाद में युवती को अगवा करने का केस दर्ज है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवक को हिरासत में लेने की सूचना फरीदाबाद पुलिस को भी दे दी गयी है।
पढ़ें : तस्वीरें: लव जिहाद का शोर... पहले धर्मांतरण फिर कोर्ट मैरिज की कोशिश, बवाल
लव जिहाद का शोर, फरीदाबाद भेजा युगल
पहले धर्मांतरण फिर युवती से कोर्ट मैरिज करने की कोशिश को बजरंग दल ने लव जिहाद बताकर हंगामा कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस अफसर भी जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखे। यह प्रकरण तूल न पकड़े, इसलिए सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार देर रात युगल को कस्टडी में फरीदाबाद रवाना कर दिया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के अनुसार युवती के परिजन रात करीब 9 बजे कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। शादाब उर्फ सद्दाम हुसैन के खिलाफ युवती के परिजनों ने फरीदाबाद थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। शादाब मेरठ में छात्रा को लेकर आया था। इस संबंध में मुकदमा फरीदाबाद में दर्ज है। युवती के वहीं बयान दर्ज होंगे। वहीं से शादाब पर कार्रवाई होगी।
बुर्के में धार्मिक स्थल ले गए
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि छात्रा को जानबूझकर बुर्के में लाया गया। ताकि कोई उस पर शक न करे। धार्मिक स्थल से लेकर कचहरी तक सद्दाम के साथियों का जाल बिछा हुआ था। यह मामला सीधा-सीधा लव जिहाद का था। जिसकी शिकायत वह पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से करेंगे।
प्लान करके छात्रा को लाया
आरोपी सद्दाम मेरठ में छात्रा को पूरी प्लानिंग के साथ लेकर आया था। छात्रा को लाने से पहले उसके दोस्तों ने पूरी तैयारी करा रखी थी। सद्दाम मंगलवार रात युवती को लेकर मेरठ में अपने दोस्त के घर पहुंचा था और सुबह धार्मिक स्थल गया था। छात्रा ने बताया कि उसकी मौसी महिला दरोगा है। जिसकी पोस्टिंग मेरठ में है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/