फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Mama arrested after sexual assault attacked on niece in Baghpat

कलयुगी मामा ने रिश्ता किया शर्मसार, बंद कमरे में नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused Mama arrested after sexual assault attacked on niece in Baghpat
सांकेतिक तस्वीर

बागपत जिले में नगर के एक मोहल्ले में मामा ने अपनी 15 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मशार किया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामा को गिरफ्तार किया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, इस घटना में सहयोगी बताई जा रही मामी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जिले के एक क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को उसके माता-पिता 10 जुलाई को नगर के एक मोहल्ले में उसके मामा के यहां छोड़ गए थे। आरोप है कि 11 जुलाई को किशोरी की मामी ने किशोरी और अपने पति को मकान के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मामा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। 
विज्ञापन


वहीं इसकी सूचना भांजी ने अपने माता-पिता को दी तो वे यहां पहुंचे। कई दिन तक मामला दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन बुधवार रात किशोरी को लेकर उसके माता-पिता कोतवाली पहुंचे और किशोरी की तहरीर पर मामा उस्मान पुत्र इलियास और मामी शबीना निवासी बड़ौत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने आरोपी मामा उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामी अभी फरार है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा है और मामी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed