फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Absconding accused of murder

नहीं पहुंची पुलिस, फरार हो गया मर्डर का आरोपी

Tue, 06 Oct 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Oct 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused of murder
पुलिस की लापरवाही के चलते एक हत्यारोपी पुलिस के सामने ही फरार हो गया। सोमवार को डिफेंस कॉलोनी में एक हत्यारोपी के मौजूद होने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। बाद में डीआईजी तक मामला पहुंचा तो एक फैंटम भेजी गई और उसके सामने ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


बड़ौत गांव मलखपुर निवासी विनोद की शादी डेढ़ साल पहले पल्लवपुरम फेस-2 में ओमदत्त की पुत्री ज्योति से हुई थी। विनोद के भाई प्रमोद ने बताया कि 10 सितंबर को विनोद एक लाख रुपये अपनी बहन मधु को देने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह अपनी ससुराल चला गया था। प्रमोद ने आरोप लगाया कि विनोद की ससुरालियों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मामले में विनोद की पत्नी ज्योति, ससुर ओमदत्त, सास मंगलेश, साडू देवेंद्र उसकी पत्नी पूजा, साली आरती के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपी फरार हैं। सोमवार को गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में आरोपी देवेंद्र आया था। सूचना पर प्रमोद को वहां पहुंच गया। प्रमोद ने बताया कि उसने करीब 12 बजकर 15 मिनट पर पल्लवपुरम थाने में फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दरोगा उपेंद्र मलिक ने कहा कि 10 मिनट में पुलिस पहुंच जाएगी, लेकिन सूचना के एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। घर के बाहर इंतजार कर रहे प्रमोद और उसके परिजनों ने पुलिस के न आने पर डीआईजी आशुतोष कुमार को सूचना दी। डीआईजी ने पीआरओ के जरिए तत्काल फोर्स भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद करीब सवा दो बजे पल्लवरपुरम थाने से दरोगा सुजीत सिंह और सिपाही दीपक कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने घर के अंदर घुसकर छानबीन कर आरोपी को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।


वहीं आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ पीछे के रास्ते से फरार हो गया। जबकि उसकी गाड़ी घर के बाहर ही खड़ी रही। वहीं पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को  कब्जे में लेेना भी मुनासिब नहीं समझा।

गंगानगर पुलिस को नहीं दी सूचना
डिफेंस कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर गंगानगर थाना है, लेकिन पल्लवपुरम थाना पुलिस ने गंगानगर थाने से संपर्क करने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed